नो BOLD नो HOT: रवि किशन ने बनाई अश्लील फिल्मों से दूरी
एकबार फिर से रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी जोरदार धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है । पिछले कुछ दिनों से हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्तता के कारण कुछ समय तक भोजपुरी फिल्मों को छोटा सा विराम देने के बाद रवि किशन ने हम हैं जोड़ी नंबर वन से धमाकेदार कम बैक किया है ।

अभी हाल फिलहाल हम हैं जोड़ी नंबर वन की शूटिंग समाप्त करके अभी रवि किशन निर्देशक आनंद डी गहतराज की ये हैं मोहब्बतें की शूटिंग में 1 दिसंबर से शुरू करने वाले हैं । ये हैं मोहब्बतें के बाद रवि किशन के पास लगातार तीन फिल्में, जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा एवम् वांटेड मेहरारू, निर्देशक जितेश दुबे , और मेहरारू पार्टी जिन्दाबाद, जिसके निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं लाईन में लगी हैं ।
[VIDEO: जब भोजपुरी में गाया सलमान ने 'कैरेक्टर ढीला बा']
इनके अलावा भी रवि किशन के पास दर्जनों भोजपुरी फिल्मों के प्रस्ताव आये लेकिन किसी में द्विअर्थी संवाद और किसी में कहानी का नहीं होने के कारण रवि किशन ने उनको साफ़ साफ़ मना कर दिया । रवि किशन आजकल काफी चुन चुनकर ही भोजपुरी फिल्में कर रहे हैं और उनका साफ़ साफ़ कहना है की वे अश्लील फिल्मों का हिस्सा नहीं बनेंगे ।
[Video: आशिकी 2 के 'सुन रहा है न तू...' का भोजपुरी वर्जन]
इसके अलावा अभी हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी से लगातार नए मुकाम स्थापित करने वाले रवि किशन की हाल ही में रणबांका रिलीज़ हुयी थी जिसमे सिर्फ रवि किशन के काम की तारीफ़ हुई। और अभी हाल ही में काशी का अस्सी रिलीज़ होने वाली है जिसमें एक बनारसी पण्डे और गाईड के बहुत ही महत्वपूर्ण चरित्र में रवि किशन लोगों के सामने अपने अभिनय का दम दिखाने वाले हैं ।


Click it and Unblock the Notifications











