..................... Latest Bhojpuri news in hindi Khesari's next untitled - Hindi Filmibeat

SHOOT: बंधन के बाद खेसारी का अगला भोजपुरी धमाका !

By Tarun Kulshreshtha

शिवबक्श प्रोडक्शन के बैनर से राजस्थान के रहने वाले निर्माता अभिमन्यु मित्तल ने अपने बैनर पर एक बहुत ही जबर्दस्त फिल्म की शुरूआत की है। फिल्म का निर्देशन जाने माने निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में निरहुआ के साथ राजा बाबू जैसी धमाकेदार सुपरहिट फिल्म का निर्देशन किया था।

Latest Bhojpuri news in hindi

मंजुल ठाकुर की अब तक निर्देशित की हुई सभी फ़िल्में बेहद कामयाब रहीं हैं। फिल्म के अधिकतर हिस्से की शूटिंग खलीलाबाद गोरखपुर ( उत्तर प्रदेश ) में पूरी भी कर ली गयी है , सिर्फ कुछ सीन बच गए हैं जिनकी शूटिंग भी बहुत जल्द ही मुंबई और राजस्थान के लोकेशन पर पूरी की जाएगी।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव के साथ अंजना सिंह, काजल राघवानी, संजय पाण्डेय,मनोज टाइगर,विनोद मिश्रा,अजय राय,अयाज़ खान और गोपाल राय ने अपने शानदार अभिनय का जलवा दिखाया है।

फिल्म के सह निर्माता पी डी मित्तल हैं ,निर्माता अभिमन्यु मित्तल ने बताया की इस फिल्म के पूरा होने के साथ ही दो और फ़िल्में शुरू की जाएंगी, जिनकी तैयारी ज़ोर शोर से की जा रही है।

फिल्म के लेखक - सतराम, पटकथा+संवाद - मनोज कुशवाहा का है। फिल्म में कुल नौ गाने हैं जिसमें संगीत अविनाश झा घुंघरू का,गीत आज़ाद सिंह,प्यारेलाल यादव और दिनेश चक्रवर्ती के हैॆ। गानों पर कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी की है, फिल्म का छायांकन डी सूर्य प्रकाश ने किया है, और एक्शन हीरा यादव का है। फिल्म के पी आर ओ हैं संजय भूषण पटियाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X