"भोजपुरी की सबसे शानदार फिल्म होगी लाहौर एक्सप्रेस"

By Shweta K

जहां भोजपुरी फिल्मो में रोमांटिक लव स्टोरी, फैमिली ड्रामा, महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर फिल्में बनाने का चलन जोरों पर है। वहीं लेखक निर्देशक सागर सिन्हा ने देश भक्ति से ओत प्रोत, धार्मिक उन्माद जैसे ज्वलंत मुद्दे पर लाहौर एक्सप्रेस बनाएंगे।

फिल्‍म के लेखक-निर्देशक सागर सिन्हा का कहना है कि "फिल्म का भी अपना व्याकरण होता है जिसे भोजपुरी फिल्म मेकिंग में लगातार इग्नोर किया जा रहा है। इस थीम पर आज तक जितनी भी फिल्‍में बनीं, वो या तो हीरो हीरोइन को पाकिस्तान से लाने के लिए या बंधक बने लोगो को छुड़ाने वाली थीम पर बनी, जो अब पुरानी हो चुकी है।"

lahore-express-will-be-one-of-best-film-of-bhojpuri-cinema

उन्‍होंने भोजपुरी फिल्मों पर लगातार लगते रहे अश्‍लीलता के आरोप पर कहा कि एक तरफ अश्लीलता के बोझ से दब कर दम तोड़ रही भोजपुरी इंडस्ट्रीज और दूसरी ओर हाई प्रोफ़ाइल लोगो का थियेटर तक नहीं पहुंचना यह आने वाले समय का अशुभ संकेत है। इससे बचाने की पहल के लिए एक नई शुरुआत हमने की है। बता दें कि लाहौर एक्सप्रेस उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी एक कॉमेडी मूवी चोर नं0 1 भी निर्माणधीन है, जिसके गाने की शूटिंग अभी बांकी है। माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्मों की शूटिंग साथ ही होगी।

समखार अली द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म 'लाहौर एक्सप्रेस' का पोस्टर डिजाईन से अलग दिखने वाला ये हिंदी लुक पोस्टर काफी चर्चा में रहा है। बहुत ही धूम धाम से मुम्बई में फिल्म लाहौर एक्सप्रेस का भव्य मुहूर्त अभी हालभी में सम्पन्न हुआ है। मुख्य अभिनेता के रूप में हासिम खान हैं जो उनके पहले फिल्म चोर नं0 1 के भी नायक थे।

साथ ही 'लाहौर एक्सप्रेस' में अवधेश मिश्रा और अयाज़ खान की कांटे की टक्कर दिखेगी। उनका साथ देंगे उभरते खलनायक मनोज कुमार। वहीं माया यादव मां की भूमिका में होंगी। फिल्म के गीत संगीत काफी शानदार है।इसे संगीतबद्ध किया है अविनाश झा उर्फ घुंघरू ने। आलोक कुमार के गाये गीतों से फिल्म की मुहूर्त की गई। फिल्म के पी आर ओ हैं सर्वेश कश्यप हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X