Akanksha Dubey Suicide case में क्यों आ रहा समर सिंह का नाम, जानें अभिनेत्री से क्या था कनेक्शन?

akanksha dubey, samar

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने शनिवार रात वाराणसी के सारनाथ होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। आकांक्षा दुबे की मां ने दोनों के खिलाफ शिकायत की है।

ऐसे में अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में बार-बार नाम आने वाला समर सिंह आखिर कौन है। हम आपको बता दें कि समर सिंह असल में भोजपुरी गायक हैं और आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड भी थे। आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करती थीं।

कौन हैं समर सिंह?

आकांक्षा दुबे और समर सिंह ने कई प्रोजेक्ट्स पर साथ में काम भी किया था। समर सिंह की बात करें तो वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 2002 से सक्रिय हैं। 2002 में होली के मौके पर उनका पहला गाना रिलीज हुआ था। वेलेंटाइन डे के मौके पर आकांक्षा दुबे और समर सिंह ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था लेकिन अब उनके अचानक आत्महत्या करने से हर कोई हैरान है।

मां ने सिंगर पर लगाया आरोप

वहीं, आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और उनके भाई पर बीते तीन सालों से अभिनेत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, कई रिपोर्ट की मानें तो आजमगढ़ का रहने वाला समर सिंह वाराणसी के टकटपुर में किराए के मकान में रहता था। वाराणसी में शूटिंग के मौके पर आकांक्षा समर सिंह के यहां रुकती थीं।

पुलिस कर रही जांच

पूरे मामले में पुलिस इस बात को कंफर्म कर रही है कि यह सुसाइड का केस है। पुलिस फिलहाल यह जानकारी हासिल कर रही है कि आकांक्षा दुबे ने क्यों आत्महत्या करने जैसा निर्णय लिया। पुलिस इस मामले में समर सिंह और संजय सिंह को लेकर भी जांच कर रही है।

More from Filmibeat

Read more about: akanksha dubey bhojpuri movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X