जानें कौन हैं हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव ? जिसकी पवन सिंह ने भरे इवेंट में पकड़ी कमर...

Who is Anjali Raghav: वैसे तो हरियाणवी और भोजपुरी सितारे आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी हरियाणवी और भोजपुरी गानों के फैन हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करें तो इस इंडस्ट्री में पवन सिंह खास चर्चाओं में रहते हैं। कभी उनके गाने हेडलाइन में आ जाते हैं तो कभी उनका विवादित वीडियो सामने आ जाता है। फिलहाल तो हाल ही में एक पवन सिंह के एक इवेंट का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देख लोग पवन सिंह को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
पवन सिंह ने भरे इवेंट में अंजली संग की ऐसी हरकत
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह एक इवेंट में स्टेज पर खड़े होते हैं वहीं उनका साथ हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव देती नजर आ रही हैं, लेकिन अंजली को देखते ही पवन सिंह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और वह भरे इवेंट में अंजली की कमर छूने लगते हैं। पवन सिंह की ये हरकत अंजली को भी पसंद नहीं आती है। वह वीडियो में काफी असहज नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोग तो पवन सिंह पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं साथ ही में लोग यह भी सर्च कर रहे हैं कि आखिर अंजली राघव हैं कौन ?
एक्ट्रेस और मॉडल हैं अंजली
1992 में दिल्ली में जन्मी अंजली राघव हरियाणा की पॉपुलर डांसर, एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह 'चंद्रवाल देखूंगी', 'गिरे के आंसू' जैसे अपने काम को लेकर चर्चाओं में आ चुकी हैं। उनके डांस और म्यूजिक वीडियो की वजह से उन्हें खास पॉपुलेरिटी मिली है।
लव लाइफ को लेकर आ चुकी हैं चर्चाओं में
बेस्ट फीमेल मॉडल का खिताब जीतने वाली अंजली राघव अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में आ चुकी हैं। बता दें कि उनका नाम सिंगर दिलीप खरकिया के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि उन्होंने अपना रिश्ता कभी ऑफिशियल नहीं किया है।
मजबूरी में आईं इस इंडस्ट्री में
आपको बता दें कि अंजली राघव के माता पिता का निधन हो चुका है। उनके ऊपर दो बहन और एक भाई की भी जिम्मेदारी है। वह टीचिंग लाइन में जाना चाहती थीं, लेकिन मजबूरी में उन्हें इस इंडस्ट्री की ओर अपने कदम बढ़ाने पड़े। बता दें कि अंजली बॉलीवुड फिल्म 'तेवर' में छोटे किरदार में नजर आ चुकी हैं और इसके अलावा वह 'खट्टा मीठा' नाम के सीरियल में काम कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो 'सइयां सेवा करे' पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications