IBFA 2023: इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में इन सितारों ने दी खास परफॉर्मेंस!

IBFA 2023

IBFA 2023: इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स (IBFA)समारोह का आज दुबई में आयोजन हुआ। इस दौरान भोजपुरी के कई मशहूर सितारों सहित कुछ बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। इसके साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने भी इस इवेंट में परफॉर्म किया। खबरों की माने तो आईबीएसए दुबई अवॉर्ड्स में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस, सिंगर और एक्टर अली कुली मिर्जा, टीवी एक्टर ज़ैन इमाम, एक्ट्रेस और इनफ्लुएंसर चिंकी और मिंकी के साथ ही एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने खास परफॉर्मेंस दी।

सूत्रों के मुताबिक, IBFA 2023 समारोह में खास भोजपुरी परफॉर्मेंस करने वालों में मनोज तिवारी,रवि किशन, रश्मि देसाई और दिनेश लाल यादव जिन्हें निरहुआ के नाम से भी जाना जाता है, शामिल थे। इसके अलावा भी कई और भोजपुरी कलाकारों जैसे स्मृति सिन्हा, पवन सिंह, अनारा गुप्ता के संग, बड़ी-बड़ी हिंदी और भोजपुरी सितारों के पराफार्मेंस पर हिली दुबई नगरिया हिल गई।

आपको बता दें, इस अवार्ड समारोह में कई बड़ी भोजपुरी हस्तियां जैसे अयाज खान, राघव नय्यर, संचिता बनर्जी, हर्षिका, अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे और शुभी शर्मा जैसे सितारे भी नजर आए।

International Bhojpuri Film Awards 2023 की एंकरिंग इंडियन कॉमेडियन एक्टर और टेलीविजन प्रेजेंटर संकेत भोसले के साथ इंडियन एक्ट्रेस, प्लेबैक सिंगर और टेलिविजन प्रेजेंटर सुगंधा मिश्रा ने की।

सोशल मीडिया की एक पोस्ट के मुताबिक, तुल्य श्री रंजन सिंहा को दुबई में आयोजित इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड में Best PRO का पुरस्कार मिला है।

सोशल मीडिया की एक पोस्ट के मुताबिक, इश्तियाक शेख बंटी को बेस्ट भोजपुरी पर्सनैलिटी अवार्ड 2023 से आज दुबई में नवाजा गया।

आईबीएफए पुरस्कार समारोह -

इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स का उद्देश्य भोजपुरी फिल्म उद्योग के साथ-साथ भोजपुरी संस्कृति और परंपराओं को दुनिया भर में दर्शकों के लिए प्रचारित करना है। यह कार्यक्रम भोजपुरी फिल्म्स और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए आईबीएफए से जुड़ा है।आईबीएफए भोजपुरी भाषा फिल्म उद्योग में कलाकारों की कलात्मक और तकनीकी उत्कृष्टता दोनों का सम्मान करने के लिए यशी फिल्म्स द्वारा सालाना प्रस्तुत अवॉर्ड्स समारोह है।

2004 में स्थापित, समारोह हर साल दुनिया भर के विभिन्न देशों में आयोजित किया जाता है, जिसे हाल ही में सिंगापुर, मॉरीशस, दुबई, लंदन और मलेशिया में आयोजित किया गया था। इस साल 15 मार्च को इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन दुबई में हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X