Monalisa: इस शख्स के कहने पर इस हसीना ने बदला था अपना नाम, जानें इनसे जुड़े ऐसे दिलचस्प फैक्ट्स!

monalisa

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं। आज वे एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटी हैं। मोनालिसा ना सिर्फ बिग बॉस 10 से चर्चा में आई थीं बल्कि वे झलक दिखला जा, नच बलिए जैसे डांस शो से भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।

कलर्स टीवी के बेकाबू सीरियल में कर रही हैं काम -
आजकल मोनालिसा कलर्स टीवी के बेकाबू दिखाई दे रही हैं। लेकिन आज हम मोनालिसा के काम की नहीं बल्कि उनकी इंडस्ट्री में आने से पहले की लाइफ के बारे में जानेंगे, जिनसे आप शायद अब तक अनजान हो।

अंकल के कहने पर बदला नाम -
जी हां बहुत कम लोग जानते हैं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास था। मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था। खबरों के मुताबिक, करोड़ों दिलों की धड़कन मोनालिसा ने अपने चाचा यानी अंकल के कहने पर अपना नाम अंतरा बिस्वास से बदलकर मोनालिसा रख लिया था।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ जन्म
100 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी मोनालिसा का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था।

संस्कृत में की ग्रेजुएशन -
आपको जानकर हैरानी होगी मोनालिसा ने संस्कृत में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। यहां तक की एक्ट्रेस बनने से पहले वे होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी भी कर चुकी हैं। भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के अलावा Monalisa कन्नड़, तमिल, तेलगू जैसी कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

कहां जेबा राजा नजरिया लड़ाई के फिल्म से मिली पहचान -
मोनालिसा को भोजपुरी फिल्म 'कहां जेबा राजा नजरिया लड़ाई के' से पहचान मिली और वे रातोंरात स्टार बन गईं। कम ही फैंस जानते होंगे कि फिल्मी करियर में मोनालिसा बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

सीरियल में भी कर चुकी हैं काम
एक्टिंग और डांस के अलावा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली मोनालिसा ना सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं बल्कि वे सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा आज एक सफल एक्ट्रेस हैं और अपने लाइफ की पल-पल की जानकारी वे से सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X