Arvind Akela Kallu: जल्द खुलेगा 'राज', पेपर में छाप द और देसी सईयां जी मचाएंगे धूम, जानें क्या है माजरा!

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू लगता है कि आजकल बहुत बिजी है। दरअसल, हाल ही में अरविंद अकेला की फिल्म 'राज' का फर्स्ट लुक का पोस्टर रिलीज हुआ है। अरविंद अकेला ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर को पोस्ट करते हुए लिखा है- फर्स्ट लुक, एसआरके म्यूजिक फिल्म प्रजेंट राज। फिल्म में साफ देखा जा सकता है कि फिल्म बदले की भावना और खून से लबालब है।
इस फिल्म में अरविंद के साथ पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव भी नजर आएंगी। अरविंद की फिल्म राज के निर्माता रौशन सिंह हैं जबकि इस फिल्म के सह-निर्माता हैं शर्मिला आर सिंह। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है लाल बाबू पंडित ने। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए रौशन सिंह का कहना था कि यह फिल्म एक हॉरर जॉनर की फिल्म है जो कि सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा से लबालब है। हमें यकीन है कि भोजपुरी दर्शकों का ये फिल्म पूरी तरह से मनोरंजन करेगी और उनके फेवरेट स्टार अरविंद अकेला कल्लू एक अनोखे अंदाज में दिखेंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों में विद्या सिंह, बीना पांडे, अनूप अरोड़ा रिंकू भारती और संजय वर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
इसके अलावा भी अरविंद अकेला ने अपने इंस्टाग्राम पर 'पेपर में छाप द' वीडियो सॉन्ग का पोस्टर जारी करते हुए फैंस को बताया कि यह गाना यूट्यूब पर 15 मार्च को सुबह 6:30 बजे रिलीज होगा> इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ गाया है।
इसके अलावा अरविंद अकेला का t-series द्वारा प्रजेंट 'देसी सईंयां जी' गाना भी जल्द ही रिलीज होगा। इस गाने का पोस्टर भी अरविंद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस गाने में अरविंद के साथ भावना सिंह भी दिखाई देंगी और गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने खुशबू तिवारी के साथ गाया है।
इतना ही नहीं हाल ही में 11 मार्च को अरविंद अकेला कल्लू का अनुपमा यादव के साथ गाया एक गाना रिलीज हुआ था 'नजरिया ना लागी' जिसे फ्रांस ने खूब पसंद किया था। ऐसा लग रहा है कि अरविंद के पास काम की कमी नहीं है और वे बैक टू बैक वीडियो सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं साथ ही फिल्मों में भी व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











