Kisaan Bahuriya: ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर है 'किसान बहुरिया' का ट्रेलर, रिलीज से पहले जानें फिल्म की कहानी

Kisaan Bahuriya: भोजपुरी सिनेमा में एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। बता दें कि इन दिनों भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंजना सिंह अपनी आने वाली फिल्म की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। बता दें कि उनकी फिल्म 'किसान बहुरिया' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से इंटरनेट पर धूम मची हुई है कि फिल्म कब आएगी और फिल्म की कहानी क्या है।

Kisaan Bahuriya

अभी भी ट्रेडिंग में बना है Kisan Bahuriya का ट्रेलर

वैसे आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हुआ था, ट्रेलर को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन आज भी इस ट्रेलर पर जमकर व्यूज आ रहे हैं। यह ट्रेलर ट्रेंडिंग लिस्ट के टॉप 3 में शामिल है। व्यूज की बात करें तो अभी तक इस ट्रेलर पर 1.4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। 4 मिनट 47 सेकंड के इस ट्रेलर ने लोगों का दिल जीत लिया है। फैन्स तो फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि क्यूरोसिटी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म की कहानी जरूर चर्चा में आ गई है।

क्या है किसान बहुरिया फिल्म की कहानी (Kisan Bahuriya Movie Full Story)

फिल्म में देखा जा सकता है कि अंजना सिंह शादी करके अपने ससुराल आती हैं, लेकिन वह अपने पति को देखकर हैरान रह जाती हैं क्योंकि वह मानसिक रूप से बीमार होता है। उसकी स्थिति को देखकर लोग उसे ताना देते हैं। कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट तो तब आता है जब अंजना सिंह अपने पति और घर परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए खेतों में काम करना शुरू करती हैं। वह मेहनत से घर की स्थिति को सुधारती हैं। फिल्म में बहु के जज्बे किसान की जीतोड़ मेहनत को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी आपको भावुक कर सकती है। शुरुआत से लेकर अंत तक यह फिल्म की कहानी इतनी दमदार है कि आप स्क्रीन से अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri movie bhojpuri film
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X