..................... Kisaan Bahuriya: Anjana Singh Bhojpuri Movie Kisan Bahuriya will release on this date - Hindi Filmibeat

सुहागरात पर पता चलि पति की सच्चाई, कैसे बनीं अंजना सिंह 'Kisan Bahuriya' इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Kisaan Bahuriya: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह की एक फिल्म आ रही है जिसका नाम है किसान बहुरिया। इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से हर किसी की नजरें बस इसी पर टिकी हैं कि कब फिल्म रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को भी फैन्स का बेशुमार प्यार मिला। ट्रेलर पर 1.5 मिलियन व्यूज यह बताते हैं कि लोगों को इस फिल्म को देखने का कितना उत्साह है।

Kisaan Bahuriya

क्या है फिल्म की कहानी

किसान बहुरिया फिल्म की कहानी की बात करें तो अंजना सिंह शादी करके अपने ससुराल जाती हैं जहां शादी की पहली रात उन्हें अपने पति की सच्चाई पता चलती है। अंजना को पता चल जाता है कि उनका पति मानसिक रूप से बीमार है। लोग उसे तरह-तरह के ताने देना शुरू कर देते हैं उसका मजाक बनाने लगते हैं। कभी अंजना यह फैसला करती है कि वह घर की जिम्मेदारी उठाएगी। वह मेहनत से घर की स्थिति को सुधारती हैं। फिल्म में बहु के जज्बे किसान की जीतोड़ मेहनत को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी आपको भावुक कर सकती है। फिल्म की कहानी जानने के बाद लोगों को तो इस फिल्म के रिलीज का इंतजार है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म की जानकारी शेयर की। इसी के साथ ही उन्होंने लिखा- वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए भोजपुरी फिल्म 'किसान बहुरिया' 14 मार्च शानिवार शाम 6:30 बजे और 15 मार्च रविवार सुबह 9:30 सिर्फ और सिर्फ B4U भोजपुरी चैनल पर। बता दें कि फिल्म किसान बहुरिया फिल्म में अंजना सिंह और प्रशांत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा खुशी झा, विद्या सिंह, गोलू तिवारी, अशोक मिश्रा और सुधा यादव जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगी। फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट दीक्षा मिश्रा भी नजर आ रही हैं।

Read more about: bhojpuri movie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X