'तू लगावे जब लिपिस्टिक...' पर किली पॉल ने किया मटकाया कमर, वीडियो हुआ धड़ल्ले से VIRAL

KILI paul

बॉलीवुड गानों पर शानदार लिप सिंक और डांस करने वाले तंजानिया के किली पॉल अब भोजपुरी गानों पर भी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। किली पॉल अपने डांस और रील्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वो अपनी इस हॉबी की वजह से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। वहीं भोजपुरी के पॉपुलर गानों में शुमार 'तू लगावे जब लिपिस्टिक...' पर किली पॉल ने नया वीडियो बनाया है।

इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। यह धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किली पॉल का डांस मूव्स लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स उनके इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। किली पॉल ने साथ ही लिखा है कि उनसे इस गाने पर डांस करने के लिए काफी अनुरोध आए थे।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'इस गाने पर काफी लोगों ने अनुरोध किया था कि मैं डांस करूं... ऐसे में आपके अनुरोध को पूरा करते हुए मैंने और भी भोजपुरी गानों पर रील बनाने का मन बना लिया है।' किली पॉल और नीमा पॉल के साथ इस गाने पर शानदार डांस कर रहे हैं। उन्होंने इस गाने पर दमदार परफॉर्मेंस दिया है।

किली पॉल के इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने भी कॉमेंट किया है। पवन सिंह के फैंस भी इस गाने पर कॉमेंट कर रहे हैं। लोगों को किली पॉल का ये अंदाज पसंद आ रहा है। इसके पहले नीलिमा और किली पॉल ने भोजपुरी गाने 'छलकता हमरो जवनिया' पर लिप सिंग करते हुए वीडियो बनाया था। दोनों के रिक्रिएट वीडियो को लाखों यूजर्स लाइक कर चुके हैं और हजारों लोग इनके एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X