खेसारीलाल यादव की शादी की तस्वीर OUT..इस भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ

By Shweta

भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें काजल वरमाला के बाद खेसारीलाल से मंदिर परिसर में ही आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। आप चौंक गए ना। लेकिन हम तो बात रील लाइफ की कर रहे हैं, जिसमें काजल के में‍हदी लगाने के बाद सेहरा बांध कर आये खेसारीलाल यादव ने एक दूसरे को हमसफर बना लिया।

अब भी नहीं समझे। ये माजरा खेसारीलाल यादव व काजल राघवानी स्‍टारर फिल्‍म 'मैं सेहरा बांध के आउंगा' का है। जो इस बार फिर के महापर्व छठ के अवसर पर सिनेमाघरों में होगी।वहीं, फिल्‍म का एक दूसरा फोटो भी चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें खेसारीलाल का रील लाइफ परिवार उनको शादी करते देखता रह जाता है। फिल्‍म की कहानी कुछ यूं है, जिसमें दो बड़े भाई शादी के उम्र के पड़ाव पर हैं, लेकिन बाजी खेसारीलाल मार ले जाते हैं।

khesarilal-yadav-and-kajal-raghvani-shooting-pics

बड़े भाई का किरदार इस फिल्‍म में डायनेमिक अभिनेता अविधेश मिश्रा और संजय पांडेय नजर आ रहे हैं। जिनको आप अमूमन भोजपुरी स्‍क्रीन पर खलनायक के अवतार में देखते होंगे। प्रोड्यूसर अनिल काबरा व प्रदीप सिंह कहते हैं कि फिल्‍म की कहानी पूरी तरह भोजपुरिया समाज और उसके परिवेश से जुड़ा है। इसलिए फिल्‍म लोगों को काफी पसंद आयेगी।

फिल्‍म के लेखक - निर्देशक रजनीश मिश्रा की मानें तो खेसारी और काजल की जोड़ी आज भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में हिट है। ऐसे में हमने उनसे पहले मेंहदी लगवाई और सेहरा बांधवा कर शादी भी करवा दी। जो स्‍क्रीन की सबसे लोकप्रिय शादी में से एक होगी। उन्‍होंने कहा कि 'मैं सेहरा बांध के आऊंगा' में भोजपुरिया गांव - जवारा की भी झलक मिलेगी। फिल्‍म की कहानी परिवार और परिवेश के अनुसार ही है, जिसे सिनेमा के जरिए पर्दे पर लाने की कोशिश की गई है।

उनका मानना है कि अगर भोजपुरी फिल्‍मों में भोजपुरिया परिवेश पर कहानी बुनी जाय, तो वह हिट होती है और दर्शकों द्वारा सराही भी जायेगी। आज भोजपुरी सिनेमा को अपने परिवेश और परिवार के इर्द गिर्द कहानियों पर फिल्‍में बनाने की जरूरत है। तभी इसकी मिठास लोगों तक पहुंच सकेगी।

बता दें कि फिल्‍म की परिकल्‍पना अनंजय रघुराज सिंह ने की है। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की हिट जोड़ी के अलावा अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, संजय महानंद, किरण यादव, सुमन झा, गोपाल राय,आनंद मोहन पांडेय, धामा वर्मा, देव सिंह, दीपक सिन्‍हा और रोहित सिंह मटरू ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है। फिल्‍म के प्रचारक हैं रंजन सिन्‍हा और फिल्‍म के गीतकार प्‍यारेलाल यादव,श्‍याम देहाती, पवन पांडेय और आजाद सिंह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X