भोजपुरी इंड्स्ट्री की 'धुरंधर' बनी खेसारी लाल यादव की ये फिल्म? धुआं धुआं कर डाला बॉक्स ऑफिस
Bhojpuri Movie Rishtey Box Office: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर भोजपुरी फिल्में... साल 2025 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी शानदार रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धुरंधर ने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।

क्या आप जानते हैं कि इस साल भोजपुरी इंडस्ट्री की धुरंधर कौन सी फिल्म साबित हुई है? अगर नहीं तो इस आर्टिकल में आपको हम एक एक डिटेल देने ने वाले हैं। बता दें कि इस साल ना तो पावर स्टार पवन सिंह और ना ही निरहुआ.. बल्कि किसी और ने बाजी मारी है और उसकी फिल्म ने भोजपुरी इंड्स्ट्री के बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है।
खेसारी लाल यादव की रिश्ते...
जी हां, साल 2025 में खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंड्स्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दी है। चाहें वो फिटनेस को या फिर कॉमेडी और डांस, खेसारी लाल यादव हर एक फील्ड में कमाल करे हैं। उनकी फिल्म रिश्ते इस साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।
इस फिल्म ने कुल 0.06 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसके आसपास इस साल कोई भोजपुरी फिल्म नहीं रही। बता दें कि खेसारी लाल यादव की इस फिल्म ने मार्च में एंट्री मारी थी और होली की पूरी छुट्टियों में बवाल काट दिया था। इस साल पवन सिंह की फिल्म बजरंगी भी काफी चर्चा में रही लेकिन उसने कुछ खास कमाई नहीं की।
धुरंधर ने काटा बवाल
इधर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो रणवीर सिंह की धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इस फिल्म ने कुल 1300 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह ने इस फिल्म की रिलीज के बाद ये उम्मीद नहीं की थी कि फिल्म कमाई के इतने रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने भी कमाल का काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











