Khesari Lal Yadav के भाई ने लाइव आकर बताई सच्चाई, चेक बाउंस मामले में बुरे फंसे हैं अभिनेता!

खेसारी लाल यादव के फैंस इस वक्त काफी ज्यादा टेंशन में हैं क्योंकि अभिनेता के खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। बता दें कि चेक बाउंस मामले को लेकर अभिनेता काफी परेशान हैं और उनपर कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं।
लेकिन इस सबके बीच खेसारी लाल यादव के भाई ह्रदय लाल यादव का एक बयान वायरल हो रहा है जो कि उन्होने लाइव आकर बोला है। ह्रदय का कहना था कि चेक बाउंस नहीं हुआ था बल्कि खुद ही रुकवाया गया था। इसका कारण ये था जमीन विवादित थी।
जब हमने जमीन खरीदी तो हमें कब्जा भी चाहिए। खेसारी के बड़े भाई ने कहा कि जमीन पर केस चल रहा है और उन्होंने जमीन को बेच दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो हमने चेक क्लियर होने से रुकवा दिया। इसके बाद खेसारी लाल के फैंस उनके समर्थन में आ गए हैं और न्याय की बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव के खिलाफ छपरा जिला अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था और ये दो दिन पहले की बात है। खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा यादव के खिलाफ मृत्युंजय नाथ पांडे ने रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसके बाद भोजपुरी स्टार के खिलाफ एक्शन लिया गया था। खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोविंग की बात करें तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहते हैं।
वर्कफ्रंट पर वो कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं और कहा जा रहा है कि सुपरस्टार इस साल कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे। खेसारी लाल यादव ने बिग बॉस में भी एंट्री मारी थी और उनको काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications