Khesari Lal Yadav के सामने डॉग को बेरहमी से घसीटती रही महिला, VIDEO देख भड़के लोग बोले- ‘ये कैसा बर्ताव है?'
Khesari Lal Yadav Viral Video: बैटलग्राउंड सीजन 2 इस समय काफी ज्यादा दिलचस्प चल रहा है। शो को अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर लाइव किया गया है। इसमें कई सारे कलाकार भी नजर आ रहे हैं जिसमें अभिषेक मल्हान से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी का भी नाम शामिल है। लेकिन इसी शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव को भी देखा जा रहा है। शो में उनका बहुत ही दमदार अंदाज देखने के लिए मिला।

लेकिन अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शो में पहुंचे तो पैपराजी को उन्होंने पोज़ देना चाहा। लेकिन वहीं पर एक डॉग बैठा हुआ था। जो वहां से हटने का नाम ही नहीं ले रहा था।
डॉग को देखते ही खेसारी लाल यादव ने कुछ कहा तो उसके बाद में पैपराजी ने मज़ाक में कहा कि वो कंटेस्टेंट है। इस पर खेसारी लाल यादव भी मुस्कुराने लग जाते हैं। इसके बाद वहां शो की टीम आती है और उस डॉग को हटाने की कोशिश करती है।
लेकिन इसके बावजूद भी यह डॉग हटने का नाम नहीं लेता है। फिर वहां पर मौजूद एक महिला डॉग का हाथ पड़कर उसे घसीटने लग जाती है। जो देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता और वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव पोज देने में बिजी रहते हैं।
अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का यह वीडियो लगातार वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। काफी लोगों को तो खेसारी लाल यादव का स्वैग बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है और उन्होंने डॉग को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हालांकि काफी लोग इस पर आपत्ति जाहिर कर रहे हैं कि डॉग को इस तरीके से घसीटना नहीं चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications