पवन सिंह के बाद Khesari Lal Yadav का विवादित वीडियो आया सामने, लड़की देख बोले- 'जहां चाहता हूं, पकड़ लेता हूं'

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में एक इवेंट में पवन सिंह पर अपनी को-स्टार अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा था। मामला इतना बढ़ा कि अंजलि ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा कि वह अब भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हैं।
अब इसी बीच एक और बड़ा विवाद सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर एक्टर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल यादव का विवादित वीडियो
वीडियो में खेसारी एक महिला फैन के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं। वह कहते हैं- "ये बड़ी है या छोटी है? ये छोटी है, लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है। हाइट देखो, बाल देखो, चेहरा भी बड़ा है।" इसके बाद वह लड़की से गले मिलने को कहते हैं और बोलते हैं- "आओ... आह्हा!" फिर खेसारी कहते हैं- "जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी मिले। जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं।"
उनका यह बयान और बर्ताव लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूज़र्स लगातार उन्हें 'सस्ती हरकत करने वाला' और 'चीप' कहकर ट्रोल कर रहे हैं।
पवन सिंह की कॉन्ट्रोवर्सी
आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही पवन सिंह का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन पर अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा। विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए माफी मांगी और लिखा कि उनका इरादा गलत नहीं था।
पवन सिंह की माफी पर बोली अंजलि
पवन सिंह की माफी पर अंजलि ने कहा- "पवन सिंह जी ने अपनी गलती मान ली है। वो मुझसे बड़े और सीनियर हैं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है और अब मैं इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। जय श्री राम।"
फिलहाल, खेसारी लाल यादव की तरफ से उनके वायरल वीडियो पर कोई सफाई या बयान नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
