खेसारी लाल यादव का दर्दनाक खुलासा- जो भाई सुंशात सिंह राजपूत के साथ हुआ, मेरे साथ भी वही
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में यह जानकारी दी थी कि उन्हें बेटी के रेप करने की धमकी मिल रही है। खेसारी लाल यादव ने इससे जुड़ा हुआ ट्वीट भी किया था। अपने परिवार की सुरक्षा और धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग खेसारी लाल यादव ने बिहार पुलिस से इसके लिए मदद मांगी थी।
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी खेसारी ने मदद की उम्मीद की। कई दिनों तक इंतजार करने के बाद जब खेसारी को मदद के हाथ नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने फिर से एक बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावना जाहिर की है। खेसारी लाल यादव ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा ना हो जाए।

खेसारी लाल यादव ने फैंस के सामने अपने मन की बात रखते हुए यह बताया है कि कैसे उन्हें लोगों का साथ मिला और आगे बढ़ने की हिम्मत मिल रही है। खेसारी लाल यादव ने ट्वीट किया है कि पिछले कुछ दिनों से मेरा मन अशांत है। मैं परेशान हूं।

खेसारी ने लिखा कैसे धमकी दे सकता है
खेसारी ने आगे लिखा कि ये देख के कि कोई इंसान कैसे किसी की पत्नी- बच्चों को ऐसे धमकी दे सकता है। खेसारी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा है कि इस लड़ाई में आपका भरपूर साथ मिला है। जिससे मुझे आगे बढ़ने में हिम्मत मिली है।उम्मीद है कि वो घिनौना इंसान जल्द सलाखों के पीछे होगा। भगवान उसके परिवार को खुश रखे।

बिहार पुलिस आज मेरे साथ भी वही कर रही है
इसके पहले अपने एक ट्वीट में खेसारी लाल यादव ने अपना दर्द जाहिर करते हुए लिखा था कि बिहार पुलिस आज मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ समय पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था।

राजनीतिक लाभ होगा या मिलेगा- खेसारी
वह आगे लिखते हैं किये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से एफआईआर करके पूरा नाटक किया। जिनसे उनका राजनीतिक लाभ होगा या मिलेगा। आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है। एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रहा है।

खेसारी को काफी गालियां दी गई
गौरतलब है कि मई के पहले दिन एक शख्स ने खेसारी लाल यादव को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जहां खेसारी को काफी गालियां दी गई और उनकी बेटी का रेप करने की धमकी भी दी गई।


Click it and Unblock the Notifications











