खेसारी लाल यादव पर चढ़ा सियासत का बुखार! पत्नी को चुनाव लड़वाने के लिए लगा रहे हैं एड़ी चोटी का दम

बिहार में इन दिनों सियारी रंग चढ़ता दिख रहा है। एक्टर्स से लेकर राजनेता तक हर कोई बस सत्ता के पीछे भाग रहा है। बता दें कि जब से पवन सिंह ने चुनाव से अपना नाम पीछे खींच लिया है तब से तो तमाम नेता और अभिनेता इस रेस में दौड़ पड़े हैं। इन दिनों खास करके खेसारी लाल यादव का नाम सुर्खियों में आ रहा है। दरअसल खेसारी लाल यादव इस कोशिश में लगे हैं कि कैसे भी करके उनकी पत्नी चंदा इस चुनाव में खड़ी हो जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर उनकी पत्नी इस बार चुनाव में खड़ी नहीं होती हैं तो वह किसके सपोर्ट में उतरेंगे।
पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं खेसारी
बता दें कि खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी के विधानसभा चुनाव में खड़े होने की बात कही है। सिंगर ने कहा कि वह दिल से चाहते हैं कि उनकी पत्नी इस चुनाव में खड़ी हों। खेसारी ने आगे कहा कि- मैं अपनी पत्नी को पिछले चार दिनों से मनाने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वो मानने का नाम ही नहीं ले रही है। मैं चाहता हूं कि वह इस बार चुनाव में खड़ी हों। खैर कोशिश में लगा हूं अगर वह मानती हैं तो नामांकन दाखिल करेंगे, लेकिन अगर वह नहीं मानती हैं तो हम प्रचार प्रसार करेंगे तेजस्वी भैया के लिए।
पत्नी चंदा से बेहद प्यार करते हैं खेसारी
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने चंदा यादव से साल 2006 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। खेसारी लाल यादव कई बार इंटरव्यू में यह बात कह चुके हैं कि उनकी पत्नी चंदा ने हमेशा उनका साथ दिया है। जिस वजह से वह चंदा को कभी छोड़ने का सोच भी नहीं सकते हैं। बता दें कि खेसारी लाल का कई बार कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होने का कभी विचार नहीं किया। खेसारी एक पॉडकास्ट में कह चुके हैं कि उनके जितनी अच्छी पत्नी उन्हें मिल ही नहीं सकती हैं। वहीं सियासत की बात करें तो जहां एक तरफ खेसारी लाल यादव चाहते हैं कि उनकी पत्नी चुनाव लड़े वहीं दूसरी ओर पवन सिंह की पत्नी भी चुनाव में खड़ी हैं ज्योति सिंह ने भी कराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications