छपरा में खेसारी का जलवा! 400 लीटर दूध से नहलाया गया, 5 लाख के सिक्कों से तोला वजन, वीडियो देख भड़की जनता...

Khesari Lal yadav

बिहार में इस समय चुनावी माहौल बना हुआ है। हर तरफ चुनाव का प्रचार प्रसार चल रहा है। राजनेता से लेकर फिल्मी सितारे तक सड़कों पर उतर आए हैं। बता दें कि इस बार भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी छपरा से चुनाव में खड़े हैं। खेसारी के चुनाव में उतरने से उनके फैन्स तो फिलहाल बहुत ही खुश हैं, लेकिन इस सियासी तनातनी के बीच खेसारी और पवन सिंह के बीच भी मन मुटाव देखा गया। जहां खेसारी ने चुनाव में खड़े होने का फैसला किया। वहीं पवन सिंह ने अपने पैर पीछे खींचे, लेकिन पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से चुनाव में खड़ी हुई हैं।

छपरा से चुनावी मैदान में उतरे हैं खेसारी लाल

बता दें कि चुनाव के प्रचार प्रसाद के दौरान भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि वह जनता का दिल जीतने के लिए मीठी-मीठी बातें करते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर खेसारी के फैन्स तो खुश हैं, लेकिन जो भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख रहा है वह जमकर खेसारी को खरी खोटी सुना रहा है।

दूध से नहलाए गए खेसारी लाल यादव

दरअसल वायरल हो रहे इस क्लिप में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव का छपरा में धूमधाम से स्वागत किया जा रहा है। खेसारी लाल को 400 लीटर दूध से नहलाया गया। ढेरों दूध से भरी बाल्टियां खेसारी के सिर पर से लौटी गईं। इतना ही नहीं राजद समर्थकों ने खेसारी लाल यादव को 5 लाख के सिक्कों से तोला। जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि खेसारी के इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खेसारी का जलवा तो वहीं दूसरे ने लिखा- फैन फॉलोइंग हो तो ऐसी तो वहीं कई ऐसे लोग थे जिन्होंने खेसारी लाल को जमकर खरीखोटी सुनाई। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- बिहार में कितनी गरीबी है अगर इस दूध से नहाने की जगह बच्चों में बांटा होता तो लोग दुआएं ही देते वहीं दूसरे ने लिखा-इससे ज्यादा बुरा क्या हो सकता है। इतना दूध नाली में बहा दिया।

More from Filmibeat

Read more about: khesari lal yadav trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X