'सलमान सर अपनी प्रॉब्लम खुद..' लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल!

khesari lal yadav salman khan lawrence bishnoi

Khesari Lal Yadav On Salman Khan- सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार धमकियों के बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का रिएक्शन आया है। इस वीडियो को Lehren TV ने साझा किया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि ये वीडियो पुराना है या अभी का है, इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है क्योंकि सलमान खान को कई सालों से धमकियां मिल रही हैं।

इस वीडियो में जब खेसारी लाल यादव से पूछा गया कि सलमान खान को लॉरेंस गैंग से धमकियां मिल रही हैं, इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? इस पर खेसारी लाल यादव ने जो कुछ भी कहा वो सलमान खान के फैंस को काफी पसंद आने वाला है।

क्या बोले खेसारी लाल यादव?

खेसारी ने कहा, ''किसी भी कलाकार को धमकी मिलती है तो बुरा तो लगता है ना सर। कहीं ना कहीं हिंदी इंडस्ट्री को, अपनी भाषा को और हिंदुस्तान को उन्होने कहीं ना कहीं प्रमोट किया है। लेकिन वो इगो क्लैश क्या है अंदर की बातें हम नहीं जानते हैं, मैं इस पर ज्यादा बोलना भी नहीं चाहता क्योंकि सबका अपना अपना विषय होता है। सलमान सर अपने आपमें हैं और उनकी जो प्रॉब्लम है वो खुद ही सॉल्व करना जानते हैं। क्योंकि वो सलमान बने हैं तो सलमान खान बनने में प्रतिक्रिया तो बहुत लगी होगी। छोटी चीज तो है नहीं।''

खेसारी लाल यादव के इस वीडियो के सामने आने के बाद सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। लोग भोजपुरी स्टार की तारीफ कर रहे है। फैंस का कहना है कि खेसारी लाल यादव ने जो कुछ भी कहा है वो सच है और एक एक बार कमाल की बोली है। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X