'4-4 मेहरारू कैसे गलत हो सकती हैं..' खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के पुरुष होने पर खड़ा किया सवाल, मचा बवाल!

Khesari Lal Yadav Slams Pawan Singh- सभी जानते हैं कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ कुछ खास नहीं रही है और विवादों से भरी हुई है। उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी और दूसरी पत्नी के साथ वो रहते नहीं है।
इसके अलावा अक्षरा सिंह समेत जिन अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ा वो उनके साथ भी अब नहीं है। हाल ही में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपना दर्द सोशल मीडिय पर बयान किया था और वो बस एक बार पवन सिंह को बात करने के लिए कहती हुई नजर आईं थीं।
हालांकि पवन ने अभी तक उनसे बात नहीं की है। अब एक वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का वायरल हो रहा है जिसमें वो पवन सिंह को खरी खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल इस दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह के पक्ष में नजर आ रहा है। हालांकि ये वीडियो अभी का है या पुराना है, इसको लेकर पुष्टि नहीं हो पाई है।
क्या बोले खेसारी लाल यादव?
अभिनेता का कहना है कि इतनी महिलाएं एक साथ गलत कैसे हो सकती हैं। उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। खेसारी ने कहा, ''भाई एक गलत हो सकती है। चार चार मेहरारू गलत सकती हैं? इसका मतलब आप हरिश्चंद्र हो गए हैं। बात वहां नहीं है, जब हममें कमीं होती है ना तो हम दुनिया पर अपनी कमजोरियों को थोपते हैं। आपने उन 4 औरतों का सम्मान नहीं किया ये आपको भी पता है। एक महिला के पेट से आप निकले हैं और आपने 4 महिलाओं को बेघर कर दिया। क्यों, उसका रीजन क्या है। एक गलत हो सकती है दो गलत हो सकती हैं.. चार चार कैसे गलत हो सकती हैं। जिस संबंध को वो तोड़ने की बात कर रहे हैं उस संबंध को वो जोड़ें। पुरुष होने पर मैं सवाल नहीं उठा रहा हूं, पूरा बिहार उठा रहा है। मैं बोल देता हूं इसलिए प्रॉब्लम में आ जाता हूं।''
खेसारी लाल यादव के इस वीडियो के सामने आते ही पवन सिंह के फैंस उनको ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह के पुरुष होने पर सवाल उठाया जा रहा है और ये काफी हैरान करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











