चुनावी माहौल के बीच बदले खेसारी के सुर ? पवन सिंह पर उठाई उंगली, कहा- ज्योति भाभी की क्या गलती थी...

Khesari lal Yadav

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लगातार पवन सिंह से मिलने की मिन्नतें कर रही हैं, लेकिन पवन सिंह की तरह से कोई भी रिस्पांस सामने नहीं आ रहा है। ज्योति सिंह ने मीडिया में आकर पवन सिंह को संदेश दिया है कि वह अब दोबारा उनसे मिलने के लिए आ रही हैं। वह उनका तब तक इंतजार करेंगी जब तक पवन सिंह उनसे मिल नहीं लेते। चुनावी माहौल के बीच दोनों का तलाक और दोनों के बिगड़ते रिश्ते खास सुर्खियां में बने हुए हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि दोनों का रिश्ता इस चुनाव पर असल डाल सकता है।

मुझे ज्योति सिंह पर दया आती है...

बता दें कि ज्योति सिंह की स्थिति को देखते हुए भोजपुरी इडंस्ट्री के नामी सितारे खेसारी अब उनके पक्ष में आ गए हैं। दरअसल खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव ज्योति सिंह का पक्ष लेते नजर आ रहे हैं। खेसारी कहते हैं कि- उस समय आपसे माफी मंगवाई गई और आपने मांगी भी तो फिर आपका स्वाभिमान कहां गया ? (अंजलि राघव वाला मुद्दा) ऐसे देखा जाए तो भाभी की इतनी बड़ी गलती भी नहीं थी। उस महिला का इतना बड़ा अपराध तो नहीं था। आप इतने लोगों को माफ कर सकते हो तो उस महिला को भी माफ कर दो। हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों के घर में भतीजा आए।

उनकी गलती पर मैं पर्दा नहीं डाल सकता

खेसारी आगे कहते हैं कि मेरे पास बहन नहीं है, लेकिन बेटी है और जब उस नजरिये से मैं उस महिला को देखता हूं तो....सोचता हूं कि अगर ऐसा मेरी बेटी के साथ होता तो ? मुझे दया आती है उनपर। हर आदमी अपराध करता है। अगर उनका अपराध बहुत बड़ा तो आप मीडिया में आकर बोलो। मैं बहुत प्यार करता हूं उस इंसान से (पवन सिंह) लेकिन मैं उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता। बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

आपको बता दें कि इस समय चुनावी माहौल काफी गर्म है। पवन सिंह 16 महीने बाद बीजेपी में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर ने पार्टी से सामने बड़ी शर्ते रखी थीं। वहीं कहा जाता है कि पार्टी ने इन शर्तों को स्वीकार भी किया है। माना जा रहा है कि पवन सिंह इस बार आरा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं बता दें कि सायासी मौदान में खेसारी लाल की पत्नी भी उतरी हैं। खेसारी की पत्नी चंदा देवी ने RJD से मांझी विधनानसभा सीट का ऐलान किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X