'घर में बीवी, बाहर बहन' Khesari Lal Yadav का बेहुदा बयान, पवन सिंह भी बोले- 'बहन को क्या कहोगे?'

Khesari Lal controversial statement on his wife: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल इस बार सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भोजपुरी फिल्मों के बड़े सितारे भी मैदान में उतर चुके हैं। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे सुपरस्टार अब एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं।
चुनाव में आमने-सामने खेसारी और पवन सिंह
खेसारी लाल यादव राजद (RJD) के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पवन सिंह भाजपा (BJP) की तरफ से उम्मीदवार हैं। दोनों के बीच पहले भी कई बार जुबानी जंग हो चुकी है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है।
बीवी को बहन मानते हैं खेसारी लाल यादव
दरअसल, हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'मैं घर में अपनी पत्नी चंदा से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन जब बाहर जाता हूं तो उसे अपनी बहन मानता हूं, क्योंकि बहन की रक्षा करना भाई का फर्ज होता है।'
पवन सिंह ने उड़ाई खिल्ली
इसके बाद पवन सिंह ने भी खेसारी पर तंज कसते हुए कहा- 'अब तो ये अपनी पत्नी को बहन बना रहे हैं, पता नहीं कब अपनी बहन को पत्नी बना देंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं।'
Bhojpuri Star Pawan Singh takes RJD's new Joker Khesarilal Yadav to cleaners over his statement 'मेरी पत्नी घर के बाहर मेरी बहन है'.
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) November 7, 2025
"अध-जल घगरीया छलकत जाए is applicable to Khesarilal" 😂😂
In other words, 'Empty Vessels Make More Sound'. pic.twitter.com/TYQX4xE7iw
पवन सिंह का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब दोनों सितारों के समर्थक भी एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के ये दोनों स्टार अब सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि राजनीति के मंच पर भी एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।


Click it and Unblock the Notifications











