..................... Khesari Lal Yadav started Bhojpuri Saiyaara movie shooting, not confirms but bike scene leaked! - Hindi Filmibeat

अब 'Bhojpuri Saiyaara' बॉक्स ऑफिस पर काटेगी बवाल? खेसारी लाल यादव ने शुरु की शूटिंग, बाइक वाला सीन लीक!

Bhojpuri Saiyaara

Bhojpuri Saiyaara Video- भोजपुरी इंडस्ट्री किसी मामले में कम नहीं है। ऐसा लग रहा है कि ये लोग मोहित सूरी की फिल्म सैयारा को भी नहीं छोड़ने वाले हैं। सैयारा ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था और अब ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी सुपरस्टार इस फिल्म का भोजपुरी वर्जन बनाने जा रहे हैं।

दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर लग रहा है कि फिल्म सैयारा की शूटिंग भोजपुरी में भी शुरु हो चुकी है। इस वीडियो में खेलारी लाल यादव को बाइक में देखा जा सकता है। इसके बाद वो हीरोईन को पीछे बिठाकर ट्रॉली में भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सेट से लीक कर दिया गया है और भोजपुरी फैंस बेहद खुश हैं।

भोजपुरी सैयारा

खेसारी लाल यादव स्टाइलिश स्टार हैं और इस वीडियो में वो बाइक में बैठकर सिगरेट सुलगाते और हीरोइन को शर्ट से बांधते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि सच में सैयारा का भोजपुरी वर्जन खेसारी लाल यादव बना रहे हैं या फिर ये महज एक वीडियो है जो कि रील के तौर पर बनाया गया।

इसका कारण ये है कि है कि अभी तक इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ना ही मेकर्स ने किसी तरह का पोस्टर रिलीज किया है। लेकिन इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद खुश हुए हैं। उनका मानना है कि फिल्म बन रही है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट्स करते हुए खेसारी लाल यादव को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा,'' भाई ये तो कॉपी कर रहे हो।'' एक ने लिखा, ''तुम लोग सिर्फ दूसरे का कॉपी ही करते रह जाओगे।'' एक ने लिखा, ''चोर है चोर केसरिया सब का गाना चोरी करके बनाता है।'' एक ने लिखा, ''सैयारा फिल्म की कॉपी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: bhojpuri video saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X