खेसारी लाल यादव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, लड़की को गले लगाकर बोले- ये छोटी है लेकिन इसका कुछ भी...

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहने जाने वाले पवन सिंह का एक विवाद सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव की कमर छूते दिखे थे। इस किस्से के बाद हरियाणवी एक्ट्रेस ने एक बयान जारी किया था और पवन सिंह को काफी खरीखोटी भी सुनाई थी। जिसके बाद पवन सिंह ने अजंली राघव से माफी मांगी थी, लेकिन बता दें कि अभी भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि पवन सिंह के बाद अब खेसारी लाल यादव का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।
वायरल हो रहा खेसारी का ये वीडियो
खेसारी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इस वीडियो में वह कुछ ऐसा करते और कहते नजर आ रहे हैं जिसके बाद से तो सोशल मीडिया पर हंगामा ही मच गया है और लोगों ने उनकी जमकर आलोचना करनी शुरू कर दी है। अविनाश चौबे नाम के शख्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि खेसारी स्टेज पर खड़े होते हैं वहीं दो लड़कियां उनसे मिलने आ जाती हैं। तभी एक्टर पूछते हैं कि ये बड़ी है या छोटी ? वहीं सामने खड़ा शख्स करता है कि यह छोटी बहन है। तभी एक्टर लड़की को नीचे से ऊपर देखकर कहते हैं कि ये छोटी है लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है।
What Khesari Lal Yadav did with this girl is more shameless or similar to what Pawan Singh did. These so called Bhojouri superstars are so cheap. #PawanSingh #khesarilalyadav pic.twitter.com/C1ugsrN5mJ
— Avinash Choubey (@avinashchoubey) August 31, 2025
वीडियो देख भड़क गए लोग
इसके बाद एक्टर कहते हैं कि इसकी हाइट देखो, बाल देखो। बेचारी का देखो चेहरा भी बड़ा है। इसके बाद लड़की खुश होकर एक्टर को धन्यवाद कहती है। इसके बाद खेसारी लड़की को पास बुलाकर उसे गले लगा लेते हैं। इसके बाद खेसारी आगे कहते हैं कि जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी...जहां चाहता हूं वहीं पकड़ लेता हूं। खेसारी का यह वीडियो देखकर लोग गुस्सा से आग बबूला हो गए हैं। लोग जमकर खेसारी लाल की आलोचना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications