स्टेज पर एक्ट्रेस को देख बेकाबू हुए खेसारी लाल, डांस के बहाने की ऐसी हरकत, VIDEO देख घूम गया फैन्स का सिर...

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे खेसारी लाल यादव अपने एक्टिंग के साथ ही अपने गानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव के गाने और म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं। खेसारी लाल यादव अपने रोमांटिक वीडियोज को लेकर भी खास चर्चाओं में रहते हैं। उनके रोमांटिक वीडियो तो यूट्यूब पर धूम मचा देते हैं। उनके एक एक वीडियो पर मिलियंस व्यूज आते हैं।
खेसारी लाल यादव के वीडियो ने मचाया हंगामा
बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव एक स्टेज परफॉर्मेस के लिए गए थे। खेसारी लाल यादव के साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह भी नजर आ रही हैं। काली साड़ी बैकलेस ब्लाउज पहने डिंपल सिंह बला की खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि दोनों मिलकर अपने गाने कलकतवा के लईकी गान पर डांस करते नजर आते हैं, लेकिन अचानक ही खेसारी लाल यादव कुछ ऐसा कर देते हैं जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
खेसारी ने एक्ट्रेस को बाहों में भरकर किया डांस
खेसारी लाल यादव अपने म्यूजिक वीडियोज में तो एक्ट्रेस संग रोमांटिक होते ही हैं, लेकिन वह तो लाइव स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक्ट्रेस को बाहों में भरकर किस करने लगते हैं। इतना ही नहीं खेसारी लाल एक्ट्रेस को बार-बार अपने पास बुलाकर तो कभी कमर पर हाथ रखकर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में कई बार एक्ट्रेस का चेहरा भी बिगड़ता नजर आता है, लेकिन फिर भी दोनों लाइव डांस परफॉर्मंस को चालू रखते हैं।
खेसारी का वीडियो देख नाराज हुए फैन्स
खेसारी लाल यादव के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या अश्लीलता फैला रखी है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही शर्म की बात है। वो तो कट लगाकर वीडियो शूट होता है, लेकिन ये तो लाइव शो है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications