फैन की अतरंगी डिमांड पर खेसारी लाल ने खोला राज, सरेआम बोले- पैंट नहीं उतार सकता क्योंकि...
भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव को कौन नहीं जानता है। उनकी अदाकारी के साथ ही लोग उनकी गायकी के भी दीवाने हैं। उनके वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। लोग खेसारी को इतना पसंद करते हैं कि उनके पुराने से पुराने वीडियो भी इंटरनेट पर ट्रेंड करते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव आए दिनों पब्लिक शो भी करते हैं जहां उन्हें देखने के लिए हजारों-लाखों की संख्या में फैन्स की भीड़ उमड़कर आ जाती है।

खेसारी ने प्राइवेट पार्ट को लेकर कह दी ऐसी बात..
वहीं हाल ही में एक पब्लिक शो का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन खेसारी लाल यादव से ऐसी डिमांड कर देते हैं कि खेसारी भी उसे पूरा नहीं कर पाते हैं, लेकिन बिना हिचकिचाए वह अपनी पर्सनल दिक्कत सभी के सामने रखते हैं। वीडियो में खेसारी कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर लोग तो हैरान ही रह जाते हैं।
ट्रोल हुए खेसारी लाल यादव
दरअसल इस वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं अंडरवियर नहीं पहनता हूं। इसके बाद खेसारी बिना हिचकिचाए कहते हैं कि समस्या यह है कि मैं थोड़ा हवा लगने के लिए छोड़ देता हूं। मैं अगर अंडरवियर पहना होता तो पैंट भी खोल देता। इसके बाद खेसारी कहते हैं मेरे पैंट खोलने से अब डर लग रहा है क्या। कोई दिक्कत है क्या। बता दें कि खेसारी लाल का यह अतरंगी जवाब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही है सबकी अपनी पर्नसल पसंद होती है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अगर नहीं भी पहनते हो तो इस बात का गाना गाने की क्या जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications