'कम से कम मैं एक बीवी के साथ रहता हूं...' पवन सिंह को दिया खेसारी लाल यादव ने करार जवाब

बिहार विधानसभा चुनाव इन दिनों जमकर चर्चाओं में है। आए दिनों बिहार में सियासी रंग चढ़ता नजर आता है। बता दें कि इस बार नेताओं के साथ ही अभिनेता भी इलेक्शन में खड़े हैं। इन दिनों तो खास तौर पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और मैथिली ठाकुर के वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। बता दें कि ये तीनों ही किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में आ जाते हैं। फिलहाल तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच तनातनी देखने को मिल रही है।
खेसारी का पवन सिंह को पलटवार
फिलहाल तो दोनों मुंह पर मीठी भाषा लिए एक दूसरे पर वार करते नजर आ रहे हैं। पहले तो खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को नचनिया कहा था, लेकिन इस बात का पवन सिंह को बुरा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि खेसारी को शुभकामनाएं। और बात नचनिया की है तो भगवान शिव भी नाचते थे नाचने में क्या बुराई है। इसी के साथ ही पवन सिंह ने खेसारी लाल को उनकी निजी जिंदगी पर कोई कमेंट ना करने की भी चेतावनी दी है।
मेरा क्या ही फायदा है...
वहीं अब पवन सिंह की बातें सुन खेसारी लाल यादव ने भी पलटवार किया है। खेसारी कहते हैं कि मेरी तरफ से भी उन्हें शुभकामनाएं। और मैं उनकी निजी जीवन पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करता हूं। अगर मैं उनके बारे में कुछ बोलता हूं तो उसमें मेरा कोई फायदा नहीं है। अगर वो दोनों मियां बीवी एक हो जाएं तो उसमें मेरा फायदा है कि उनका फायदा है।
कम से कम एक बीवी के साथ रहता हूं...
खेसारी आगे कहते हैं कि मुझसे जो सवाल करता है मैं उसका जवाब देता हूं। आखिर सवाल पैदा कौन करता है ? खेसारी आगे कहते हैं कि हां मैं यह जरूर कहता हूं कि पवन सिंह की वजह से और निरहुआ की वजह से मैं यहां हूं। मैं गाया हूं मैं बजाया हूं काम मैंने किया है तो मैं यहां हूं। अगर मैं आपको आदर्श मान कहा हूं तो आप मेरे कर्म दाता नहीं बन गए। खेसारी आगे कहते हैं कि मैं एक पानी पर नहीं रहता हूं पर कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं। मैं अपने रिश्तों को अहमियत होता हूं। मेरे लिए रिश्ता मायने रखता है। मैं तो हर आदमी का सम्मान करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











