लड़कियां छेड़ने की आदत पर पछताए खेसारी लाल यादव, बोले- आज जब खुद की बेटी हुई तो शर्म आती है...
भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। कभी वह किसी हसीना के साथ बोल्ड गानों में नजर आते हैं तो कभी उनका नाम किसी हसीना के साथ जुड़ा सुनाई देता है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। उनके गाने और उनके विवाद जमकर हेडलाइन में रहते हैं।

बता दें कि राजनीति में उनका नाम सक्रिय है, लेकिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और डबल मीनिंग बातों को लेकर भी उनका नाम काफी चर्चाओं में रहता है। इन दिनों खेसारी और आकांक्षा पुरी के जमकर चर्चे हो रहे हैं कभी उनके जिम के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी दोनों साथ में प्रोजेक्ट करते नजर आते हैं। खेसारी लाल यादव आए दिनों लाइव शो में भी नजर आते हैं। वहीं हाल ही में खेसारी का एक लाइव शो का भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लड़कियों को छेड़ने की बात को कबूल करते नजर आते हैं।
जवानी में छेड़ते थे लड़कियां...
दरअसल खेसारी कहते हैं कि- मैं जब जवानी में था तब मैंने शायद लड़कियां छेड़ी होंगी, लेकिन जिस दिन से मेरी बेटी हुई है उस दिन समझ आया कि बेटियां होती क्या हैं। उस दिन से हर एक महिला और हर एक बेटी का सम्मान दिल में हो गया। मेरी भी औलाद है। मैं जिसको सीटी मार रहा हूं, मैं जिसको गलत नजरों से देख रहा हूं वो भी किसी की बेटी है। वो भी किसी की बहन है।
खेसारी का वीडियो देख चौंक गए लोग
बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई तुम लड़कियां आज नहीं छेड़ते हो। आए दिनों तो तुम्हारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।


Click it and Unblock the Notifications











