..................... Khesari Lal Yadav publicly mocked pawan singh, said- look at his belly fat - Hindi Filmibeat

सरेआम तंज! खेसारी लाल ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, बोले- पेट तो देखो बाहर निकला हुआ है...

खेसारी लाल यादव अपने बेवाक अंदाज़ और जबरदस्त एक्टिंग के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। आए दिनों खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी अपनी मधुर आवाज की वजह से तो कभी जिंदगी में चल रहे विवादों की वजह से। पवन सिंह से उनकी दुश्मनी किसी से छुपाए नहीं छुपी है खेसारी लाल यादव पवन सिंह को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है आइए जानते हैं कि क्या कहा खेसारी लाल ने इस वीडियो में।

Khesari Lal Yadav

भोजपुरी इंडस्ट्री अपने गानों और फिल्मों की वजह से धूम मचा देती है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव इस इंडस्ट्री की जान हैं। इन दोनों सितारों की फिल्में हो या गाने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते हैं। अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और धमाकेदार एक्टिंग की वजह से दोनों फैन्स की फेवरेट लिस्ट में टॉप पर रहते हैं।

बता दें कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह पहले जिगरी दोस्त हुआ करते थे वहीं आज यह दोनों एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते हैं। जहां पहले यह दोनों एक दूसरे की तारीफ करते थकते नहीं थे वहीं आज ये दोनों सितारे एक दूसरे पर तंज कसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक खेसारी की ओर से तंज कसने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और एक सिंगर स्टेज परफॉरमेंस के दौरान हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी बोलते हैं कि इस बॉडी में कोई कमी है क्या ? इस से भी बढ़िया कुछ मेनटेन हो सकता है क्या ? वही सिंगर इसके जवाब में कहती है मैं तो मजाक कर रही हूं। वही खेसारी बोलते हुए दिखे हमसे क्यों मजाक करती हो उन लोगों से करिए जिनका पेट बहार को निकला हुआ है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव ने किसी का भी नाम नहीं लिया मगर खेसारी के फैंस का मानना है कि यह तंज तो खेसारी ने पवन सिंह के ऊपर ही कसा है वहीं कई यूजर ने इस वीडियो पर भर-भर के कमेंट्स किए है। एक यूजर ने लिखा- क्या ही जबरदस्त बात कर दी खेसारी भाई अपने एक दम सही बोला। वहीं दूसरे पवन सिंह ने फैन ने लिखा- पवन सिंह के आसपास भी नहीं हो आप। वो क्या हैं आपको उनकी पॉपुलेरिटी पता ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X