लड़की की झलक देख खेसारी हुए क्लीन बोल्ड! किया ऐसा रोमांस की वीडियो गया 573 मिलियन पार
भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी उनकी आवाज और उनके अंदाज के दीवाने हैं। खेसारी इतने हिट एक्टर हैं कि उनके नए ही क्या पुराने गाने भी इंटरनेट पर छाए रहते हैं। फिलहाल तो उनका एक गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स के पसीने छूट गए हैं।

खेसारी के रोमांस ने तोड़ी सारी हदें
वायरल हो रहे खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम है 'नथुनिया' इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस प्रियंका सिंह नजर आ रही हैं। अपनी बोल्ड अदाओं से प्रियंका खेसारी के दिलों की धड़कने बढ़ा रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और दोनों का सिज़लिंग अवतार फैन्स के रोंगटे खड़े कर दे रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना 3 साल पुराना है, लेकिन आज भी इंटरनेट पर कहर ढा देता है।
500 मिलियन पार गया यह गाना...
बता दें कि खेसारी का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। अभी तक इस वीडियो पर 573 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इन व्यूज से तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि फैन्स को यह गाना कितना पसंद आ रहा है। बता दें कि इस गाने में खेसारी और प्रियंका रोमांस करते नजर आ रहे हैं और इन दोनों ने ही यह गाना भी गाया है। जिससे गाने में चार चांद लग गए हैं। इस गाने को कंपोज कन्हैया कुमार यादव ने किया है और डायरेक्ट संजय चौरसिया ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











