वो बहन को भी बीवी बना लेगा... खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर किया निजी वार, राजनीति के चक्कर में ले ली दुश्मनी

बिहार में विधानसभा चुनाव का एक चरण निकल चुका है और दूसरे चरण के चुनाव 11 नवंबर को पड़ेंगे। ऐसे में भले ही उम्मीदवार प्रचार ना कर रहे हों, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। खासतौर पर खेसारी लाल यादव। खेसारी लाल यादव जब से चुनाव में खड़े हुए हैं तब से उन्होंने खुद के लिए तमाम विरोधी जरूर खड़े कर लिए हैं। चुनाव लड़ते लड़ते वह यह भूलते दिख रहे हैं कि वह विरोधी पार्टी पर तो आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उसमें वह अपनी ही इंडस्ट्री के लोगों पर तंज कर रहे हैं। बता दें कि अभी तक पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और रवि किशन को लेकर खेसारी लाल यादव की तीखी तकरार हो चुकी है।
पवन सिंह को सुनाई खरी खोटी
लेकिन अभी भी जुबानी जंग जारी है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से यह चिंगारी आग का रूप ले सकती है। खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव पवन सिंह को खरी खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह की भाषा देखी है
खेसारी लाल यादव कहते हैं कि- पवन भइया क्या करते हैं वो तो मेरी बहन और बीवी पर चले गए, लेकिन उनकी भाषा देख रहे हैं। वो तो बहन को भी बीवी बना लें और बीवी को भी बहन बना लें। मेरी बातों को समझने की क्षमता उनमें नहीं है। क्योंकि मैंने कहा था कि जब मैं अपनी पत्नी के साथ घर में रहता हूं तो उसे प्यार करता हूं, लेकिन जब भी मार्केट जाता हूं तो एक भाई की तरह उसके साथ रहता हूं उसकी रक्षा करता हूं।
20 साल में दिया क्या है ?
लेकिन ये इन लोगों को समझ नहीं आएगा। कोई नचनिया बोल रहा है तो कोई अधर्मी बोल रहा है। कोई सनातन विरोधी बोल रहा है। मैंने यही बोला था मंदिर बनाओ मस्जिद बनाओ। अब कॉलेज बनाना है तो उसके लिए ट्रंप को वोट देने जाएंगे क्या ? 20 साल में केवल एयरपोर्ट दिया है। एयरपोर्ट देकर लोग खुश हो जाएंगे। यहां से शिक्षा मिल जाएगी लोगों को। हमारे बच्चे बेरोजगारी से बच जाएंगे नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











