..................... Khesari Lal Yadav once said that he romances with heroines considering them as his wife - Hindi Filmibeat

'जो पत्नी के साथ करता हूं वो पर्दे पर भी...', हीरोइनों को वाइफ समझकर रोमांस करते हैं Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav Controversial Statement

Khesari Lal Yadav Controversial Statement: खेसारी लाल यादव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी कहे जाते हैं। अपनी फिल्मों से लेकर अपने गानों तक के लिए वह काफी सुर्खियों में रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कई बार वह प्रोफेशनल लाइफ तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं।

लेकिन अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और उनके साथ में इस दौरान काजल राघवानी को भी बैठे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं। तब खेसारी ने कुछ ऐसा कह दिया कि काजल का मुंह बन गया।

दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते हैं कि "मेरी पत्नी बहुत खूबसूरत है। वो अंदर से जितनी खूबसूरत है उतनी बाहर से भी है। हमारे दो बच्चे भी हैं। मैं अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करता हूं। मैं जिस भी हीरोइन के साथ काम करता हूं, मैं उनके अंदर अपनी वाइफ को पाता हूं तभी उनके साथ रोमांस कर पाता हूं।"

खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो में आगे कहा कि "मुझे लगता है कि ये मेरी वाइफ है। मैं अपनी वाइफ के साथ जो काम करता हूं इन लोगों के साथ भी वही करता हूं। वो भी पर्दे पर, पर्दे के सामने, लेकिन परदे के बाद में मैं बहुत शरीफ आदमी हूं।" अब लगातार खेसारी लाल यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस दौरान खेसारी लाल यादव के साथ में काजल राघवानी को भी बैठे हुए देखा जा सकता है। जो एक्टर की बात सुनकर काफी हैरान हो जाती है और साथ ही साथ उनका मुंह बंद करने की भी कोशिश करती हुई देखी जाती है। हालांकि खेसारी लाल यादव ने यह बातें सिर्फ मजाक में कही है। इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X