खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'रिश्ते' ने मचाई धूम, फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं ये भोजपुरी मूवी

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav new movie Rishtey Release: भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपने काम के लिए पसंद किए जाते हैं। खेसारी लाल यादव इतने पॉपुलर हैं कि उनके नए के साथ ही पुरानी फिल्में और गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं। फैन्स को खेसारी लाल यादव की फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार होता है। वहीं होली के मौके पर खेसारी लाल यादव की एक फिल्म रिलीज हुई है जिसने धूम मचा दी है।

Take a Poll

फैन्स के दिलों को छू रही है खेसारी लाल यादव की नई फिल्म
बता दें कि होली के मौके पर खेसारी लाल यादव की फिल्म रिश्ते रिलीज हुई है। एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ लीड रोल में रति पांडे नजर आ रही हैं। वह भी इस फिल्म में दमदार किरदार निभाती दिख रही हैं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। बता दें कि इस फिल्म को शर्मिला आर सिंह और रौशन सिंह ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि भोजपुरी दर्शकों के साथ ही हिंदी भाषी लोग भी इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

फिल्म की लंबी चौड़ी है स्टार कास्ट
खेसारी लाल यादव की यह फिल्म फैन्स को भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम कर रही है। फिल्म में कई ऐसे सीन्स भी हैं जो आपको इमोशनल कर देंगे। फिल्म में समाजिक संदेश भी दिया गया है। फिल्म में कई सीन्स ऐसे भी हैं जो रिश्तों को अहमियत देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की स्टार कास्ट काफी लंबी है। फिल्म में खेसारी लाल के अलावा रति, आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पांडे, माया यादव, निशा झा, रंभा साहनी, जया पांडे, प्रियांशु सिंह, विजय लक्ष्मी, दिलीप यादव, सोनू पांडे, जैसे तमाम सितारे नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X