चल गया खेसारी लाल यादव के मुंबई वाले घर पर बुलडोजर ? चुनावी माहौल के बीच चकना चूर हो गए एक्टर के सपने...

Fact Check Video: खेसारी लाल यादव इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि बिहार में पहले चरण का चुनाव हो चुका है और दूसरे चरण का चुनाव होना बाकी है। दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा। बिहार में चुनाव शुरू होने से एक दिन पहले खेसारी लाल यादव को मुंबई की महा पालिका से नोटिस आया था कि उनका मुंबई वाला घर का ढांचा अवैध है। अगर खेसारी लाल यादव इस अवैध कंस्ट्रक्शन को नहीं तुड़वाएंगे तो महा पालिका खुद ही एक्शन लेगी और घर के बने अवैध ढांचे को तोड़ने का काम शुरू करेगी और इसका पूरा खर्चा भी खेसारी लाल यादव से लिया जाएगा।
क्या चल गया खेसारी लाल के मुंबई वाले घर पर बुलडोजर
ऐसे में जहां खेसारी लाल यादव पूरी तरह से चुनाव में फंसे हुए हैं वह ना तो मुंबई जा सकते हैं और ना ही अभी इसपर कोई एक्शन ले सकते हैं। खेसारी का कहना है कि वो घर उनके सपनों का घर है। जिसे उन्होंने खून पसीने की कमाई से बनवाया है। अब आगे जो होगा भगवान देखेगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव के मुंबई वाले घर पर बुलडोजर चलता नजर आ रह है। खेसारी के मुंबई वाले घर का आगे का नक्शा पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने स्टूडियो भी किसी की परमिशन से नहीं बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख फैन्स तो दंग ही रह गए। जहां खेसारी के एक फैन ने कमेंट कर लिखा- अरे अब क्या होगा। तो वहीं दूसरे ने लिखा- खेसारी ने बड़े ही मन से यह घर बनवाया था। अच्छा नहीं हुआ उनके साथ।
#KhesariLalYadav Mumbai house AI video pic.twitter.com/rBeZzkposK
— Deeksha Tripathi (@Deekshatripati) November 10, 2025
क्या है इस वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि वायरल हो रहे खेसारी लाल यादव के इस वीडियो में जरा भी सच्चाई नहीं है। यह वीडियो AI द्वारा जनरेट किया गया है, लेकिन इस वीडियो को इस तरह से एडिट किया है कि कोई पहचान ही नहीं पा रहा है कि यह वीडियो रियल है या फेक।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो और वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











