टिकट मिलते ही खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, फिल्मों से बना लेंगे दूरी? फैंस में थोड़ी खुशी थोड़ी गम!

Khesari Lal Yadav Bihar Election: खेसारी लाल यादव ने जैसे ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया धमाका हो गया है। लोग हैरान हैं क्योंकि अभिनेता ने कहा था कि वो नहीं बल्कि उनकी पत्नी चुनाव लड़ेंगी।
लेकिन खेसारी लाल यादव को टिकट मिलने के बाद बिहार चुनाव एक बड़ा धमाका हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद भोजपुरी सुपरस्टार का एक बयान सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
खेसारी लाल यादव के इस बयान की माने तो वो अब राजनीति को काफी सीरियस होकर जीना चाहते हैं और उन्होने इशारा दिया है कि फिल्मों से अब दूरी बनाएंगे क्योंकि जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसके बाद उनके फैंस उनका सपोर्ट करने के लिए आगे हैं।
टिकट मिलने के बाद क्या बोले खेसारी?
तेजस्वी यादव की पार्टी से टिकट मिलने के बाद लोग हैरान हैं और उनका कहना है कि खेसारी लाल यादव की जीत पक्की है। खेसारी का कहना है, ''अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई है। अब कला से थोड़ा दूर रहना पड़ेगा क्योंकि मैं कोशिश करूंगा कि महीने के करीब 15 दिन मैं अपने छपरा के लोगों को दूं, जो चाहते हैं कि मैं बेहतर व्यवस्था दूं।'' अक्सर देखा जाता है कि सितारे चुनाव तो जीत जाते हैं लेकिन कभी अपने क्षेत्र में नहीं जाते क्योंकि वो फिल्मों में एक्टिव रहते हैं। हालांकि खेसारी लाल यादव ये तोड़ने वाले हैं। वो अपनी जनता के लिए मैदान में रहेंगे। इस बयान ने विरोधियों को हिलाकर रख दिया है।
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भला कौन नहीं जानता है। अक्सर उनके गाने और फिल्में सामने आकर बवाल काटती हैं। मिलियन्स में व्यूज जाते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि अगर कोई चुनाव लड़ेगा तो वो उनकी पत्नी होंगी। लेकिन खुद चुनाव में आकर उन्होने माहौल गर्म कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications