16 श्रृंगार कर खेसारी लाल यादव ने जमकर हिलाई कमर, लौंडा डांस का ये वीडियो देख नहीं कर पाएंगे आंखें पर यकीन...

Khesari Lal Yadav launda dance Video: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के सपोर्ट से छपरा सीट से इलेक्शन में खड़े हुए खेसारी लाल यादव इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। उनकी कई हिट फिल्में और गाने हैं जो आप भी इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। वहीं हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव सिर्फ डांस नहीं बल्कि लौंडा डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो देख लोगों की आंखें फटी रह गई हैं।
16 श्रृंगार कर तैयार हुए खेसारी लाल
जैसे ही खेसारी लाल यादव का यह वीडियो सामने आया लोगों के तो होश ही उड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव गोल्डन ब्लाउज हरा लहंगा, गले में चमचमाता नेकलेस, मांग में सिंदूर भरे खेसारी लाल को पहचान पाना ही मुश्किल है। खेसारी लाल यादव महिला की तरह श्रृंगार किए 'जरता जवानी पियासे' गाने पर जोरदार कमर मटकाते दिख रहे हैं। यह दिलवाला फिल्म का गाना है।
वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो वेब म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 12 मिलियन व्यूज आ चुके हैं, लेकिन जो- जो खेसारी का फैन इस वीडियो को देख रहा है फैन्स के तो होश ही उड़ गए हैं। इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने लिखा- सीट गलत आदमी को दे दी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हद ही हो गई क्या क्या देखना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications