बिहार चुनाव से पहले खेसारी लाल यादव पर गिरी गाज, महाराष्ट्र की महापालिका ने भेजा नोटिस

बिहार में चुनाव कल से शुरू होने जा रहे हैं। इस बार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) छपरा सीट से खेसारी लाल यादव खड़े हुए हैं। खेसारी लाल यादव के लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी कभी वह पवन सिंह को जवाब देते नजर आते हैं तो कभी वह जनता से तमाम वादे करते दिखते हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि वोट डलने से पहले ही खेसारी लाल यादव को एक बड़ा झटका लगा है।
खेसारी लाल यादव को मिला नोटिस
दरअसल खेसारी लाल यादव के मुंबई वाले बंगले पर बुलडोजर चल सकता है। खेसारी को महाराष्ट्र की महापालिका ने नोटिस भेजा है। इस नोटिस में खेसारी लाल के मीरा रोड स्थित बंगले में अवैध काम करने की बात कही जा रही है। नोटिस में अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ने की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि अगले एक से दो दिन में मीरा रोड स्थित खेसारी के बंगले के अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ने की कार्रवाई हो सकती है।
महानगर पालिका करेगी कार्रवाई
अगर खेसारी लाल यादव खुद से इस अवैध ढांचे को नहीं हटवाएंगे तो महानगर पालिका इसे तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू करेगी। अगर महानगर पालिका ने इस ढांचे तो तोड़ा तब भी खेसारी यादव से ही इसका पैसा वसूला जाएगा। बता दें कि यह नोटिस 3 नवंबर को जारी किया गया था।
कब है बिहार में चुनाव
आपको बता दें कि बिहार में चुनाव दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर। बता दें कि इस चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि इस चुनाव के लिए खेसारी लाल यादव बहुत ही उत्साहित हैं ऐसे में महापालिका का नोटिस उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











