'मैं अश्लील ना होता तो दो-दो बच्चे कैसे होते..' Khesari Lal Yadav ने लड़की से क्यों बोली ये बात? वीडियो वायरल!

khesari lal Yadav viral video

Khesari Lal Yadav on Vulgarity- खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार हैं और इस वक्त अपने गानों को लेकर छाए हुए हैं। हाल ही में होली पर रिलीज किए गए उनके एक गाने ने बवाल मचाया हुआ है और लोग इसको अश्लीलता का टैग देकर ट्रोल कर रहे हैं।

लेकिन अब खेसारी लाल यादव ने एक ऐसा जवाब दिया है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल खेसारी लाल यादव किसी शो पर थे इस दौरान एक लड़की ने उनसे उनके गानों को लेकर सवाल पूछ लिया।

अश्लीलता के सवाल पर भड़के खेसारी

इस वीडियो में खेसारी लाल यादव एबीपी न्यूज के मंच पर लोगों से बातें कर रहे हैं और इस दौरान एक लड़की ने पूछा, ''मेरा नाम नैना है और मेरा सवाल ये है कि आपके गानों में अक्सर अश्लीलता देखी जाती है। तो इस खासियत को बनाए रखने में आपकी क्या राय है?''

इस पर खेसारी ने जवाब दिया, ''आपके घर में मटन चिकन खाते हैं? पूजा भी करते होंगे? तो वो राक्षस हो गए जो मटन चिकन खाते हैं? जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखना बहन, ये मार्केट है और मार्केट में बिकने वाला कोई सामान गलत नहीं है। सबकी अपनी अपनी जरूरते हैं। एक मास्टर के बेटे के शादी में हमारे अश्लील गाने बजते हैं तो क्या वो मास्टर दोषी या खेसारी दोषी है। मैं बेच रहा हूं तो मैं दोषी हूं या जो खरीद रहा है वो दोषी है? अगर कोई खरीद ही नहीं रहा है तो मेरे बेचने का कोई मतलब ही नहीं है। अगर आप उसको एंजॉय के तौर पर देखोगे तो गलत नहीं लेकिन अश्लीलता के तौर पर देखोगे तो हर आदमी यहां अश्लील है। अगर मैं अश्लील ना होता तो मेरे दो-दो बच्चे कैसे होते। इसका मतलब मैं गलत नहीं हूं लेकिन वो धरती का एक प्रवेश है।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

खेसारी लाल यादव के इस बयान पर लोग उनके सहमत है। एक ने लिखा है, ''संतोषजनक उत्तर दिया खेसारी ने।'' एक ने लिखा, ''बिल्कुल सही कह रहा है।'' एक ने लिखा, ''जो बिकता है वही बनता है।'' एक ने लिखा, ''बेबाक जवाब।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X