Kajal Raghwani के बयानों पर Khesari Lal Yadav ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्यार नहीं गलतफहमी है...

Khesari Lal Yadav Denies Kajal Raghwani Love: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव दोनों ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा कही प्यार भी मिला है। लेकिन पिछले दिनों से दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में काजल राघवानी ने एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।
काजल राघवानी ने खुलासा किया कि वह खेसारी लाल यादव के साथ में 5 साल तक पत्नी बनकर रही थी। हालांकि अब आपको बता दें कि इन बातों से खेसारी लाल यादव ने पूरी तरीके से किनारा कर लिया है और बताया कि उनके बीच में कोई भी रिश्ता नहीं था।
खेसारी लाल यादव ने इस पर बात करते हुए कहा कि "ब्रेकअप कहां हुआ है? प्यार कहां था जो ब्रेकअप होगा।" साथ ही काजल राघवानी के खराब आदमी बोलने पर भी खेसारी ने जवाब दिया कि "हो सकता है कि अब हो गया होगा। क्योंकि अब मैं उनके पास में नहीं हूं और हमारा कोई भी रिश्ता नहीं है। हम दोनों का रिश्ता सिर्फ एक एक्टर और एक दोस्त के तौर पर था।"
खेसारी लाल यादव ने कहा कि "अगर कोई सपना पालकर रखें कि मैं उनकी बीवी बनूंगी तो इसमें कोई भी कुछ नहीं कर सकता है। इसमें मेरी गलती कहां है। मेरी शादी 2006 में ही हो गई थी। मैं तो यह सोचकर हैरान हूं कि कल को अगर वह जिससे शादी करेगी, जो दोनों लड़कियों का रही हैं उसको क्या जवाब देगी।"
दरअसल आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी के साथ-साथ अक्षरा सिंह का भी बिना नाम लिए यहां पर जिक्र किया था। साथ ही कहा था कि वह नाम लेने लायक नहीं है। खेसारी से सवाल किया गया कि क्या उनका मन भर गया है? तब उन्होंने जवाब में कहा कि मन किसी चीज से भरता है और मैं काम करने वाला आदमी हूं। मेरा काम से कभी भी मन नहीं भरता।


Click it and Unblock the Notifications