प्यार ही कब था जो ब्रेकअप.. खेसारी लाल यादव ने मारी पलटी, काजल राघवानी के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात? Video

Khesari Lal Yadav on relationship with Kajal Raghwani- भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे हैं जो कि शादीशुदा होते हुए भी अपने कोस्टार के साथ अफेयर्स को लेकर खबरों में रहे हैं। कुछ समय पहले पवन सिंह और अक्षरा सिंह के ब्रेकअप को लेकर विवाद हुआ था और अक्षरा ने कई बातों को लेकर खुलासा किया था।
अब खेसारी लाल यादव का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने अफेयर को लेकर पलटी मारते दिख रहे हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का नाम अक्सर अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ जुड़ता रहा है।
एक पॉडकास्ट के दौरान खेसारी लाल यादव ने बात करते हुए काजल राघवानी के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उन्होने सीधे तौर पर किसी भी रिलेशनशिप को लेकर इंकार कर दिया है।
रिश्ता ही नहीं था तो ब्रेकअप..
वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी लाल यादव से महिला ने पूछा, 'काजल के साथ आपका ब्रेकअप क्यों हुआ था?' खेसारी लाल ने जवाब दिया, ''ब्रेकअप कब होगा, प्यार ही कब था जो ब्रेकअप होगा।'' इंटरव्यूवर- आपका कोई रिश्ता नहीं था? खेसारी- ''मेरा रिश्ता एक एक्टर की तरह था, एक दोस्त की तरह था।
अब कोई सपना पाल के बैठ जाए कि मैं इनकी बीवी बनूंगी तो उसकी अपनी गलती है। उसमें मेरी गलती कहां से है। मैं पहले से शादीशुदा था 2006 में और मैं इंडस्ट्री में आया 2010 में मेरी बेटी हो चुकी थी। शुरु से अपनी बीवी और बच्चों को प्रजेंट किया हूं, सबको पता है कि मैं शादीशुदा हूं। दूसरी एक्ट्रेस नाम लेने लायक नहीं है।'' खेसारी लाल यादव का ये बयान अब आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''बोलने में जुबान क्यों लड़खड़ा रहा है।'' एक ने लिखा, ''जब अक्षरा से प्यार करते थे तब याद नहीं आया कि दो बच्चे हैं और बीवी है।'' एक ने लिखा, ''गलत बोल रहे हैं, दोनों लड़की से प्यार करते थे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए खेसारी लाल यादव का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











