..................... Khesari lal yadav daughter threatened to rape Pawan Singh wrote fb post for CM Nitish kumar।खेसारी लाल यादव की बेटी को रेप की धमकी पवन सिंह ने बिहार सीएम नीतीश कुमार को लिखा फेसबुक पोस्ट - Hindi Filmibeat

खेसारी लाल यादव की बेटी को रेप की धमकी, सीएम को पवन सिंह ने लिखा-जातिवाद का जहर

By Filmibeat Desk

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी बेटी को रेप करने की धमकी मिली है। खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी कि उन्हें गाली के साथ परिवार के खिलाफ धमकी भी मिली है।

khesari lal yadav, Pawan Singh

अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खेसारी लाल यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पुलिस से मदद की मांग की थी। बताया जा रहा है कि खेसारी को धमकी देने वाला शख्स यूट्यूबर गौतम सिंह है.। जिसने खुद को पवन सिंह का फैन बताते हुए खेसारी के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया है। इस पूरे मामले पर पवन सिंह का भी एक पोस्ट सामने आया है। जहां पर बिना खेसारी का नाम लिए हुए उन्होंने उस पर निशाना साधा है। पवन सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बड़ा महत्व है।

पवन सिंह ने लिखा

पवन सिंह ने लिखा

गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का जहर बोया जा रहा है उस पर अंकुश लगना चाहिए। वह आगे लिखते हैं कि नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर और न सामाजिक स्तर पर न ही राजनीतिक स्तर पर बचाया जा सकता है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह ख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह ख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए पवन सिंह ने आगे लिखा है कि भोजपुरी भाषी कुछ कलाकारों की वजह से बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आपके अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से जल्द कोई कानून बिहार में लाने की कृपा करे।

भोजपुरी की गरिमा

भोजपुरी की गरिमा

जिससे भोजपुरी की गरिमा बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके। बता दें कि खेसारी ने खुद के परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए लिखा था कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश जी और राज्य के पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर एक्शन लें।

मुझे न्याय मिलेगा- खेसारी लाल यादव

मुझे न्याय मिलेगा- खेसारी लाल यादव

खेसारी ने आगे कहा कि मुझे गाली देने के साथ मेरी पत्नी और बेटी को रेप की धमकी भी दी है। उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।खेसारी ने लिखा है कि मैं यह फैसला अपने फैंस पर छोड़ता हूं कि मैं उनके खिलाफ क्या करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X