बेटी की बदनामी से डरे Khesari lal ,बोल पड़ीं Rani chatterjee- सुपरस्टार रोएगा तो वो बाप क्या करेगा?

Khesari lal Yadav, Rani Chatterjee:भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक लाइव वीडियो के जरिए इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही। खेसारी लाल यादव ने यह भी कहा कि उनकी बेटी पर अटैक किया जा रहा है। वह अपनी बेटी का सामना करने से भी घबरा रहे हैं। खेसारी ने कहा कि उनकी बेटी बड़ी हो गई हैं। वह सारी चीजें समझने लगी हैं।
खेसारी लाल इस लाइव वीडियो में रोते हुए दिखाई देते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने खेसारी लाल यादव के लाइव वीडियो का सपोर्ट किया है। रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की बेबाक एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार रानी चटर्जी ने कहा कि यह बहुत गलत है। गाना नहीं गाना चाहिए किसी का भी नाम लेकर।
रानी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी की बेटी का नाम लेकर गाया जा रहा है। इसके पहले जितने भी सिंगर है, वो किसी ना किसी का नाम लेकर गाते हैं। इस वजह से उनकी बेटी पर अटैक कर दिया है। रानी ने आगे अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि खेसारी जी का लाइव मैंने देखा। उन्होंने बोला कि वह इंडस्ट्री छोड़ देंगे।
उन्होंने भावुक होकर कहा था, वो ऐसा नहीं करेंगे। एक पिता के तौर पर वह कमजोर दिखाई दिए। मेरे ऊपर भी खेसारी के लोगों ने गाने बनाए हैं। लेकिन मैं रोई नहीं। इस मामले को वह अपने तरीके से संभाल सकते थे। एक गाने पर अगर सुपरस्टार इतना रोएगा तो वो बाप क्या करेंगे, जिनकी बेटियों के साथ बहुत कुछ हो जाता है।
ये एक मजबूत व्यक्तित्व को शूट नहीं करता है। गौरतलब है कि खेसारी के 200 गाने भी डिलीट कर दिए गए हैं। अगर उन्हें उनका काम नहीं पसंद है तो वह इंडस्ट्री छोड़कर चले जायेंगे। खेसारी ने इस वीडियो में यह भी बताया था कि वह 24 घंटे काम करते हैं, वह मेहनत से इंडस्ट्री में यहां तक पहुंचते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











