'वो बड़बोला है..' पवन सिंह के सपोर्ट में उतरे खेसारी लाल यादव, दुश्मनी के बीच राइज एंड फाल की टीम को दी नसीहत!

Khesari Lal Yadav Support Pawan Singh- खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का शाहरुख-सलमान कहा जाता है। दोनों सुपरस्टार्स हैं और एक दूसरे को फूटी आँख नहीं भाते हैं।
हालांकि बॉलीवुड वाले दोनों स्टार्स की दुश्मनी तो खत्म हो गई है लेकिन देखने वाली बात होगी कि खेसारी और पवन की दोस्ती कब होती है। अब एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर लग है खेसारी ने पहल कर दी है।
पवन सिंह इस वक्त राएज एंड फाल शो में हैं और खेसारी लाल उनके समर्थन में उतरे हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खेसारी लाल रियालिटी शो की टीम से कुछ गुजारिश कर रहे हैं। खेसारी पवन सिंह की कुछ बातों को लेकर चिंतित है और उनका कहना है कि शो के बाद उनको समस्या हो सकती है।
खेसारी लाल यादव क्या बोले?
पवन सिंह को लेकर बकायदा खेसारी ने एक वीडियो बनाया है। उन्होने इस वीडियो में कहा, ''कुछ बातें मैं राइज एंड फाल की टीम से बोलना चाहता हूं। प्लीज भइया वो बड़बोला है और कभी कभी कुछ शब्द ऐसे बोल देते हैं पता नहीं वो उस शो को कितना गवारा है। लेकिन उनका एक पॉलिटिकल करियर है तो कुछ रील्स और अपशब्द हैं जो कि वायरल हो रहे हैं। अभी तो वो ठीक लग रहा है लेकिन आने वाले समय में उससे उनको ही प्रॉब्लम होगी क्योंकि उसी चीज को दुनिया दिखाएगी। तो आप लोग प्रयास करिए कि अगर कुछ गलत शब्द उनको मुंह से निकल गया तो उसको डिलीट करके या बीप लगा के शेयर करिए ताकि वहां से आने के बाद कोई उनकी छवि पर उंगली ना उठाए।'' इसके अलावा खेसारी लाल यादव ने अपनी सपोर्ट जाहिर किया है और पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का राजा तक कह डाला है।
इसके बाद खेसारी के ये वीडियोज काफी वायरल है और लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। इससे इतना तय है कि खेसारी लाल यादव ने अपनी तरफ से दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है। फिलहाल आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications