काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल की दूसरी शादी, पत्नी को दिया धोखा? बोले- वो बेवकूफ....

Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Second Wedding: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे हैं। लेकिन आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उनके सेक्रेट अफेयर को लेकर खूब चर्चा हो रही है और इतना ही नहीं जब से इस बात का खुलासा हुआ है तब से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है।
काजल राघवानी के आरोप
जानकारी के लिए आपको बता दें कि काजल राघवानी के आरोपों पर अब खेसारी लाल यादव ने जवाब देते हुए बिहार आज तक के साथ में इंटरव्यू दिया। जहां पर उन्होंने खुद इस बात को कबूल किया है कि उनका काजल राघवानी के साथ में बहुत ही खूबसूरत रिश्ता था।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
लेकिन इस इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव ने शादीशुदा होते हुए भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, काजल राघवानी के साथ में शादी का झूठा वादा और अपनी पत्नी को धोखा देने को लेकर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है। अभिनेता ने कहा कि वह समय अलग हुआ करता था और हालात भी अलग थे।
खेसारी लाल यादव ने कही ये बात
खेसारी लाल यादव ने आगे यह भी कहा कि कब क्या हो जाएगा मुझे भी नहीं पता हुआ करता था। कल का तो मुझे नहीं पता और आज जो हो गया है वह हो गया है। अगर मैं धोखा ही देता तो अब तक शादी कर लेता। कई बार साथ में काम करते हुए एक दूसरे के साथ में लगाव हो जाया करता है और उसमें चीजें हो जाती हैं।
बीवी और बच्चों का सपोर्ट
खेसारी लाल यादव ने इन अफेयर की खबरों पर पत्नी का भी रिएक्शन बताया और कहां की कहीं ना कहीं परिवार तोड़ने वाली बातें हुई। लेकिन मेरा परिवार इतना बेवकूफ नहीं है और वह समझदार है। किसी के कहने भर से मेरा घर बर्बाद नहीं होगा और ऐसी कंट्रोवर्सी पर बीवी और बच्चों का सपोर्ट मिला। उन्होंने मुझ पर भरोसा भी किया।
काजल के साथ में शादी का वादा
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि 18 साल से वह मेरी जिंदगी में एक सुरक्षित महिला के तौर पर है। उन्होंने मेरा घर संभालना और उन्हें पता है कि हमारा पति इस मुकाम तक पहुंच गया है तो बहुत सारी चीजें हो जाती हैं। जब अभिनेता से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने काजल के साथ में शादी का वादा किया था?
इस पर खेसारी लाल यादव ने जवाब दिया कि क्या आपको लगता है कि मैं ऐसी फालतू की बातें करूंगा? लोग तो कुछ भी कह देते हैं। एक्टर ने यह भी साफ कर दिया कि उनके दिल में परिवार से लेकर काम और फैंस के अलावा किसी के लिए कोई भी फीलिंग नहीं है। वह काजल के साथ में भी काम नहीं करेंगे।
खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी को लेकर यह भी कह दिया कि अब वह इस लायक नहीं रही है कि उनके साथ में मैं काम करूं। मेरा जमीर उनके साथ में स्टेज या फिर फंक्शन शेयर करने की कोई भी गवाही नहीं देता है।


Click it and Unblock the Notifications











