'रिश्ता था ही कब जो...', Khesari Lal Yadav ने Kajal Raghwani संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं शादीशुदा हूं

Khesari Lal Yadav On Affair With Kajal Raghwani: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उनके कई सारे लव अफेयर्स की भी खूब चर्चा रहती है।
एक वक्त था जब खेसारी लाल यादव के अफेयर की चर्चा काजल राघवानी के साथ में थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों को साथ में ऑन स्क्रीन काफी पसंद भी किया जाता था और साथ ही साथ दोनों कई सारे फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को आज भी बहुत अच्छी लगती है।
लेकिन अचानक से बाद में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। काजल राघवानी का दावा था कि खेसारी लाल यादव ने उनके साथ में प्यार का वादा किया और वह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन बाद में खेसारी लाल यादव ने परिवार का वास्ता देकर काजल राघवानी से ब्रेकअप कर लिया।
अब इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें जब खेसारी लाल यादव से सवाल किया गया कि उन्होंने काजल के साथ में ब्रेकअप क्यों किया तो उन्होंने बहुत ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "ब्रेकअप कहां हुआ। प्यार ही कब था जो ब्रेकअप होगा।"
खेसारी लाल यादव से वीडियो में सवाल किया गया कि आप दोनों का कोई भी रिश्ता नहीं है? तब एक्टर ने कहा कि "मेरा रिश्ता उनके साथ में सिर्फ एक एक्टर या दोस्त के तौर पर था। अब कोई सपना पाल कर रख ले कि मैं उनकी बीवी बनूंगी, तो उसकी अपनी गलती है इसमें मेरी गलती कहां से है। मैं पहले से ही शादीशुदा हूं।"
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि "मेरी शादी साल 2006 में हुई थी। इंडस्ट्री में मैं 2010 में आया हूं। 2010 में मेरी बेटी भी हो गई थी। तो कोई सपना पालकर बड़ा-बड़ा रख ले। मैंने शुरू से अपनी बीवी बच्चों को प्रेजेंट किया है। हर कोई जानता है कि मैं शादीशुदा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











