खेसारी लाल यादव ने पूजा-पाठ के कार्यक्रम में शर्ट उतार किया डांस, VIDEO देख फैन्स का हुआ पारा हाई...

Khesari lal Yadav

Khesari lal Yadav Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाते हैं। खेसारी लाल ने अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त पर्सनालिटी से फैन्स का दिल जीत लिया है। बता दें कि खेसारी लाल इतने पॉपुलर हैं कि उनके नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। खेसारी लाल यादव लाइव भी परफॉर्म करते हैं।

देवी कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव ने शर्ट उतारकर किया डांस
हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) का एक लाइव परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव बिहार के बांका जिले के ढाका मोड़ में चौती दुर्गा महोत्सव के आयोजन में पहुंचते हैं। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव आयोजित करते हैं। इस कार्यक्रम में तमाम हस्तियां शामिल होती हैं। बता दें कि इस महोत्सव का हिस्सा तेजस्वी यादव भी रहते हैं। वहीं जैसे ही खेसारी लाल यादव पहुंचते हैं वहां लोगों की भीड़ लग जाती है।

खेसारी लाल यादव का डांस देख भड़क गए लोग
खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) स्टेज पर चढ़ महिलाओं के साथ डांस करते दिखते हैं। इतना ही नहीं हद तो तब पार हो जाती है जब खेसारी लाल यादव देवी मां के कार्यक्रम में अपनी शर्ट उतारकर बोल्ड डांस करने लगते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह अंदाज लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। लोगों ने खेलासी पर जमकर निशाना साधा है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शर्म आनी चाहिए इस तरह का डांस करते हुए वो भी देवी कार्यक्रम में। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हर हो गई ऐसी उम्मीद नहीं थी आपसे। बता दें कि सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X