मुंबई वाले घर पर बुलडोजर चलने का मिला नोटिस तो फूट-फूट कर रोए खेसारी लाल, बोले- मेरे साथ सब गलत ही हो रहा है..

बिहार विधानसभा चुनाव में खड़े खेसारी लाल यादव इन दिनों जमकर छाए हुए हैं। खेसारी लाल यादव RJD के सर्मथन के साथ छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और आज 6 नवंबर को बिहार में पहले चरण का विधानसभा चुनाव है। जहां सभी उम्मीदवार इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वह दिन तो आग या है, लेकिन इस दिन खेसारी लाल बहुत ही उदास नजर आ रहे हैं।
खेसारी के घर को मिला महाराष्ट्र की महापालिका का नोटिस
दरअसल बीते दिन खबर मिली की महाराष्ट्र की महापालिका ने खेसारी लाल यादव को एक नोटिस भेजा है यह नोटिस उनके मुंबई वाले घर का है। दरअसल इस नोटिस में अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ने की बात कही गई है। महाराष्ट्र की महापालिका का यभी कहना है कि अगर इस अवैध ढांचे को खेसारी लाल यादव ने नहीं गिरवाया तो हम इसे तोड़ेंगे और इसका सारा खर्च भी खेसारी लाल से ही वसूला जाएगा। जहां एक तरफ खेसारी चुनाव की तारीख आने पर खुश हैं। वहीं दूसरी ओर खेसारी घर पर बुलडोजर चलने के डर से दुखी भी नजर आ रहे हैं।
क्या बोले खेसारी
हाल ही में खेसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैंने खून पसीने से उस घर को बनाया है। अब आगे भगवान क्या चाहता है मुझे नहीं पता। मेरे साथ सब गलत ही हो रहा है। भगवान है वह सब देख रहा है। मैं बेहतर इंसान बनने की कोशिश हमेशा करता हूं। आगे भगवान जो चाहेगा वो होगा। ये दुनिया है यही सीखा हूं आज तक आगे भी लड़ता रहूंगा।' बता दें कि खेसारी के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा अवैध खुद बनवाओ और दोष भगवान को दो। तो वहीं दूसरे ने कहा- पवन सिंह का बदला।


Click it and Unblock the Notifications











