खेसारी लाल का पवन सिंह को मुंहतोड़ जवाब, बोले- उनके मिलने ना मिलने से मेरा घर नहीं चल रहा है...

भोजपुरी इंडस्ट्री आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती है कभी अपने शानदार फिल्में और गानों के लिए तो कभी भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के बीच तकरार के लिए। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की जान हैं। इन दोनों ही सितारों का कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छाया ही रहता है कभी इनकी फिल्मों और गानों का तो कभी इन दोनों के बीच तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया ही रहता है ऐसा ही एक खेसारी लाल यादव का पवन सिंह को लेकर एक वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। चलिए जानते है क्या कहा खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को लेकर...

Khesari lal Yadav

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं। इनका क्रेज इनके फैंस में साफ देखने को मिल जाता है इनकी नई फिल्मों के साथ-साथ पुरानी फिल्में भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वही खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच का टकराव किसी से छुपाए नहीं छुपा है। यह दोनों सितारे एक दूसरे को नीचा दिखाना का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। बता दें इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक इंटरव्यू वीडियो पवन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब उनसे पूछा जाता है कि 'पवन सिंह ने कहा था कि मैं चाहूंगा की खेसारी लाल यादव से मेरी मुलाकात कभी न हो' आखिर ऐसी कौन सी दुश्मनी है जो पवन सिंह आप से मिलना तक नहीं चाहते है ?

खेसारी लाल यादव इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि- अगर वह मुझसे नहीं मिलना चाहते तो सही बात है उनकी अपनी इच्छा है और हर आदमी अपने जीवन में आजाद है वह किसी से मिले या ना मिले वह उनका अपना विषय है और हमेशा से मैंने सबको सम्मान ही दिया है यह उनकी अपनी निजी राय होगी ना उनके मिलने से मेरा घर चलता है और ना ही मेरा मिलने से उनका घर चलता है हम दोनों मेहनत करते है तभी काम चलता है।

कलाकार के तौर पर मुझे लगता है कि यह चीजे होती ही रहती है इस पर ज्यादा बहस करने की जरूरत नहीं है। आगे खेसारी लाल यादव कहते हुए नजर आए की पवन सिंह मेरी जरूरत में कभी खड़े नहीं रहे मैं उनके लिए हमेशा खड़ा रहा एक छोटे भाई होने के नेता मेरा जो कर्तव्य उनके लिए बनता था मैं एक परिवार की तरह खड़ा रहा और उनकी अपनी इच्छा है वह मुझसे मिले या ना मिले जहां पर आज मैं पहुंचा हूं उनसे मिलकर नहीं पहुंचा हूं।

More from Filmibeat

Read more about: khesari lal yadav pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X