..................... Khesari Lal Yadav And Shruti Rao Romantic Song Bhatar Bhagwan Crosses 8 Lakh Views In 12 Hours - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Song: 12 घंटे में आए लाखों व्यूज, खेसारी लाल यादव के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

Bhojpuri Song: अभी के वक्त में भोजपुरी सिनेमा काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्में भी दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ उत्तर प्रदेश या बिहार तक की कीमत नहीं रह गया है बल्कि इसमें इंटरनेशनल भी अपनी एक पहचान बनाई है।

Bhojpuri Song

भोजपुरी सिनेमा में ऐसे काफी सारे सितारे भी है जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और उनके नए से लेकर पुराने गाने भी खूब दर्शकों द्वारा पसंद किए जाते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और निरहुआ का नाम भी शामिल है।

लेकिन इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया गाना वायरल हो रहा है जिस पर लोग खूब प्यार लुटाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनके साथ में श्रुति राव नजर आ रही है। दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।

श्रुती और खेसारी का ज़ोरदार डांस

खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम 'भतार भगवान' है। गाने की शुरुआत में देखने के लिए मिलता है कि दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आते हैं और इसके बाद में डांस करने लग जाते हैं। दोनों का डांस करने का अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इसके बाद में खेसारी लाल यादव बहुत श्रुति दोनों ही आधी रात को जमकर रोमांस और डांस करते हुए देखे जाते हैं। दोनों की जोड़ी इतनी ज्यादा शानदार है कि डांस में भी दोनों एक दूसरे को टक्कर देते हुए देखे जा सकते हैं।

12 घंटे में छाया ये गाना

खेसारी लाल यादव के इस गाने को 12 घंटे पहले ही ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। गाने पर 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला बढ़ता ही चला जा रहा है। फैन्स को भी यह गाना खूब पसंद आ रहा है।

गाने की डिटेल्स

अगर तुम इस गाने की डिटेल्स की बात करें तो आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम अभिषेक भोजपुरिया ने किया है। म्यूजिक डायरेक्टर गोविंद मिश्रा है और कंपोजर पप्पू प्रेमी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X